https://nownoida.com/uploads/images/ads/head2.jpg

Rannvijay Singh नहीं थे रोडीज़ 1 के आधिकारिक विनर! , रोडीज के जज रह चुके रघु राम ने किया खुलासा, यहां पढ़ें पूरी स्टोरी

top-news
https://nownoida.com/uploads/images/ads/head1.png

एमटीवी का रियलिटी शो ‘रोडीज’ भारत में युवाओं के बीच हमेशा से ही बेहद लोकप्रिय रहा है। इसकी शुरुआत साल 2003 में हुई थी, और तब से यह शो लगातार दर्शकों का मनोरंजन कर रहा है। शो के पहले सीजन को लेकर एक बड़ा खुलासा हुआ है। अब तक यह माना जाता था कि पहले सीजन के विनर रणविजय सिंह थे, लेकिन रोडीज़ के क्रिएटर और पूर्व जज रघु राम ने इस धारणा को गलत बताया है।

रघु राम का चौंकाने वाला खुलासा

हाल ही में एक इंटरव्यू के दौरान रघु राम ने बताया कि रोडीज 1 कोई प्रतियोगिता नहीं थी, बल्कि सिर्फ 7 लोगों की एक जर्नी थी। शो में कुछ कंटेस्टेंट्स को वोट आउट किया गया था, लेकिन इसका कोई आधिकारिक विजेता घोषित नहीं किया गया था। उन्होंने कहा, "लोग समझते हैं कि रोडीज़ 1 एक कंपटीशन था, लेकिन ऐसा नहीं था। इसका कोई विनर तय नहीं किया गया था।"

रघु राम के इस बयान के बाद यह साफ हो गया कि रणविजय सिंह को पहले सीजन का विनर कहना गलत है। हालांकि, उन्हें इनाम के तौर पर 5 लाख रुपये की राशि और एक बाइक जरूर दी गई थी, लेकिन वे शो के "आधिकारिक विजेता" नहीं थे।

कैसा था रोडीज़ 1 का फॉर्मेट?

रघु राम ने पहले सीजन के फॉर्मेट के बारे में बताते हुए कहा कि यह एक अनूठा अनुभव था। शो में सात कंटेस्टेंट्स थे, जिनमें से दो-तीन लोगों को वोट आउट किया गया था। रघु राम ने बताया, "हमने शो को और कठिन बनाने के लिए कुछ छोटी-छोटी चीजें कम कर दी थीं, जैसे खाने का बजट घटा दिया था, नहाने के लिए एक साबुन कम दिया था, और सिर्फ एक बाइक रखी थी।"

बाइक जीतने के लिए रोडीज़ में आए थे रणविजय

रणविजय सिंह आज भले ही इस शो का चेहरा बन चुके हों, लेकिन उन्होंने खुद खुलासा किया था कि वे रोडीज में सिर्फ एक बाइक जीतने के लिए आए थे। एक इंटरव्यू में उन्होंने बताया था कि उन्होंने रोडीज़ का एक विज्ञापन देखा था, जिसमें कहा गया था कि "अगर आपको करिज्मा बाइक जीतनी है तो इस शो में आइए।" इसी वजह से उन्होंने ऑडिशन दिया और शो का हिस्सा बने।

रणविजय ने आगे बताया कि जब वे शो में पहुंचे, तो वहां कई रंगों की बाइक थीं, लेकिन उनकी नजर सिर्फ पीली करिज्मा पर थी। उनकी इस चाहत ने उन्हें शो में मजबूती से टिके रहने के लिए प्रेरित किया।

22 साल बाद आई सच्चाई सामने

रोडीज को लेकर यह नया खुलासा कई फैन्स के लिए चौंकाने वाला है। 22 साल तक यह माना जाता रहा कि रणविजय सिंह पहले सीजन के विनर थे, लेकिन रघु राम ने अब इसकी सच्चाई सबके सामने रख दी है। हालांकि, यह शो रणविजय के करियर का टर्निंग पॉइंट साबित हुआ और बाद में उन्होंने रोडीज़ के कई सीजन को होस्ट भी किया।

अब देखना दिलचस्प होगा कि रणविजय इस खुलासे पर कैसी प्रतिक्रिया देते हैं और क्या रोडीज़ के मेकर्स इस पर कोई आधिकारिक बयान जारी करेंगे या नहीं।

https://nownoida.com/uploads/images/ads/head1.png

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Sheldon

Nicely expressed genuinely! ! casino en ligne You stated this superbly! casino en ligne Nicely voiced truly! . casino en ligne France Seriously loads of helpful information. casino en ligne Reliable write ups Thanks a lot. casino en ligne Cheers! Loads of stuff! casino en ligne You've made your stand pretty nicely.. casino en ligne francais Incredible a good deal of amazing data! casino en ligne Whoa a good deal of excellent information. meilleur casino en ligne Wonderful advice, Kudos. casino en ligne