https://nownoida.com/uploads/images/ads/head2.jpg

ग्रेटर नोएडा में दो पक्षों में खूनी संघर्ष, कई घायल, दो की हालत गंभीर

top-news
ग्रेटर नोएडा में दो पक्षों में खूनी संघर्ष, कई घायल, दो की हालत गंभीर
https://nownoida.com/uploads/images/ads/head1.png

Greater Noida: ग्रेटर नोएडा का बिसहाड़ा गांव उस समय रणक्षेत्र में तब्दील हो गया, जब दो पक्षों के बीच जमकर मारपीट हुई. इस खूनी संघर्ष में दोनों पक्षों के कई लोग घायल हुए हैं, जिसमें से दो की हालत बेहद गंभीर है. पुलिस ने मौके पर पहुंचकर हालात पर काबू पा लिया है.

दोनों ओर से जमकर चले लाठी-डंडे, इंट-पत्थर

ग्रेटर नोएडा के जारचा थाना क्षेत्र के बिसहाड़ा गांव में दो पक्षों के बीच जमकर मारपीट हुई है. पहले दोनों पक्षों के बीच विवाद हुआ फिर उसके बाद जमकर खूनी संघर्ष हुआ. दोनों ओर से जमकर लाठी और डंडे जले. इस दौरान ईंट पत्थर का भी जमकर इस्तेमाल हुआ.

मारपीट का वीडियो वायरल

इस खूनी संघर्ष में कई लोग घायल हुए हैं. घायलों में से दो की हालत गंभीर बताई जा रही है. घरों के अंदर घुसकर तोड़फोड़ की गई है. सोशल मीडिया पर मारपीट का वीडियो वायरल हो रहा है. उधर पुलिस भी जांच में जुट गई है. थाना जारचा पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और आवश्यक कानूनी कार्रवाई में जुट गई है.

https://nownoida.com/uploads/images/ads/head1.png

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *