https://nownoida.com/uploads/images/ads/head2.jpg

गर्मी के कारण डायरिया के मरीजों की संख्या में इजाफा, हर दिन 90 मरीज आ रहे जिला अस्पताल

top-news
गर्मी के कारण डायरिया के मरीजों की संख्या में इजाफा, हर दिन 90 मरीज आ रहे जिला अस्पताल
https://nownoida.com/uploads/images/ads/head1.png

Noida: गौतम बुद्ध नगर जिला अस्पताल में डायरिया मरीजों की संख्या में इजाफा हुआ है. भीषण गर्मी के चलते नोएडा में डायरिया फैल रहा है. 1 जून से 13 जून तक 219 डायरिया के मरीज जिला अस्पताल पहुंचे हैं. सभी मरीजों का इलाज जांच करने के बाद किया जा रहा है.

स्वास्थ्य विभाग अलर्ट

उमस भरी गर्मी के चलते बच्चों में तेजी से डायरिया फैल रहा है. बढ़ते डायरिया को देखते हुए नोएडा का स्वास्थ्य विभाग अलर्ट हो गया है. डॉक्टर रेनू अग्रवाल ने कहा गंभीर बीमारियों से बचने के लिए गर्मी में बाहर ना निकलें साथ ही पानी का सेवन करते रहें. जिला अस्पताल में लगभग 219 डायरिया के मरीज आए हैं, सभी का इलाज किया जा रहा है.  

20 पेसेंट हर दिन हो रहे एडमिट

नोएडा की सीएमएस डॉक्टर रेनू अग्रवाल ने कहा कि पिछले चार पांच दिनों से गर्मी ज्यादा बढ़ गई है. अभी फिलहाल हीट स्ट्रोक का तो कोई पेसेंट नहीं आया, लेकिन डायरिया, डिसेंट्री के पेसेंटों में बढ़ोतरी हुई है. 15-20 केसेज डेली आते हैं जो एडमिट हो जाते हैं, ओपीडी में भी 60-70 पेसेंट रहते हैं. अब तक 219 डायरिया के पेसेंट एडमिट हो चुके हैं.

घर से बाहर न निकलें

उन्होंने कहा कि 10—12 बच्चे भी डायरिया के केस में एडमिट हुए हैं. गर्मी से बचने का तो सबसे अच्छा उपाय तो यही है कि अनावश्यक रूप से घर से बाहर न निकलें. लेकिन उन्हें नौकरी पर जाना है, उनका घर से निकलना जरूरी है. घर से निकलने वाले अपने साथ पानी का बोतल और घर का खाना लेकर निकलें. बाहर का खाना खाने से बचें और पानी हर दो घंटे पर पीते रहें. घर से निकलते समय सर पर कोई तौलिया या फिर छाता लेकर निकलें. 12 बजे से तीन बजे के बीच में तो एकदम न निकलें.  

https://nownoida.com/uploads/images/ads/head1.png

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *