https://nownoida.com/uploads/images/ads/head2.jpg

नोएडा में महिला पत्रकार का पीछा करना वाला गिरफ्तार, आरोपी ने पत्रकार पर लगाया ये आरोप

top-news
नोएडा में महिला पत्रकार का पीछा करना वाला गिरफ्तार, आरोपी ने पत्रकार पर लगाया ये आरोप
https://nownoida.com/uploads/images/ads/head1.png

Noida: एक समाचार चैनल में कार्यरत एक पत्रकार का गुरुवार रात उत्तर प्रदेश के नोएडा स्थित उसके कार्यस्थल से डीएनडी फ्लाईवे तक स्कूटर सवार दो लोगों ने कथित तौर पर पीछा किया. पुलिस ने इस घटना के सिलसिले में एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है. आरोपी ने महिला पत्रकार पर ये आरोप लगाए हैं.

महिला पत्रकार के कार का स्कूटी से पीछा

दक्षिणी दिल्ली के वसंत कुंज की रहने वाली महिला ने बताया कि वह रात में अपने कार्यस्थल से घर लौट रही थी, तभी स्कूटर सवार दो लोगों ने कथित तौर पर उसका पीछा करना शुरू कर दिया. आरोपियों ने कथित तौर पर उसे रुकने का इशारा किया, और जब वह नहीं रुकी, तो वे उसका पीछा करते रहे. इसके बाद, दोनों ने कथित तौर पर उसकी कार की ओर एक भारी वस्तु फेंकी, जिससे कार का पिछला शीशा टूट गया.

महिला ने कैब ड्राइवरों से मांगी मदद

महिला ने गाड़ी की गति तेज करना जारी रखा और आखिरकार दक्षिण-पूर्वी दिल्ली में कैब ड्राइवरों का एक समूह मिला, जिनसे उसने मदद मांगी. उसने बताया कि उसने अपनी कार पार्क की और फिर पुलिस को फोन किया, जिसने आकर उसका बयान दर्ज किया.

पुलिस ने एक आरोपी को किया गिरफ्तार

पुलिस ने बताया कि पीछा करने समेत अन्य धाराओं में मामला दर्ज कर लिया गया है. एक अधिकारी ने बताया कि घटना के सीसीटीवी फुटेज की जांच की गई और पता चला कि घटना नोएडा में हुई थी. दो लोगों में से एक को शुक्रवार सुबह उसके घर से गिरफ्तार कर लिया गया है और उससे पूछताछ की जा रही है. आरोपी के अनुसार जब उसने कथित तौर पर उनके स्कूटर को टक्कर मारी थी, तब से वे उसका पीछा कर रहे थे. हालांकि, अधिकारी ने बताया कि उनके दावों की जांच की जा रही है.

https://nownoida.com/uploads/images/ads/head1.png

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *