सरदार@150 यूनिटी मार्च, युवाओं को दिए जा रहे ये संदेश, स्कूलों में भी कई कार्यक्रम
- Sajid Ali
- 01 Nov, 2025
Noida: भारतीय जनता पार्टी नोएडा महानगर द्वारा जिला अध्यक्ष महेश चौहान के नेतृत्व में सरदार पटेल जी की 150 वीं जयंती समारोह अभियान को लेकर जिला कार्यालय बैठक हुई. जहां पर जिला प्रभारी मंत्री कुंवर बृजेश सिंह ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी द्वारा भारत के प्रथम गृह मंत्री लौह पुरुष सरदार वल्लभ भाई पटेल की 150वीं जन्म जयंती के उपलक्ष्य में दिनांक 31 अक्टूबर से 6 नवंबर 2025 तक सरदार@150 यूनिटी मार्च, पदयात्राओं सहित अनेक कार्यक्रम MY Bharat , NSS के स्वयंसेवक, NCC कैडेट्स एवं युवाओं के सहयोग से आयोजित किए जा रहे हैं.
युवाओं को नशा मुक्ति की शपथ
31 अक्टूबर को सरदार पटेल जी की मूर्ति पर माल्यार्पण कर के रन फॉर यूनिटी के कार्यक्रम विद्यालयों में आयोजित किए गए. कार्यक्रमों में युवाओं को एक भारत श्रेष्ठ भारत के प्रणेता भारत रत्न सरदार वल्लभ भाई पटेल जी के व्यक्तित्व से भी परिचित कराने के लिए उद्बोधन दिया जाएगा. पद यात्राओं के दौरान युवाओं को नशा मुक्त भारत शपथ, संस्थानों में स्वदेशी मेलों का आयोजन, वोकल फॉर लोकल, गर्व से स्वदेशी संकल्प भी दिलवाए जाएंगे.
सदस्यता अभियान
शिक्षण संस्थानों में भारत रत्न लौह पुरुष सरदार वल्लभ भाई पटेल जी के संदर्भ में निबंध प्रतियोगिता, भाषण प्रतियोगिता, रंगोली प्रतियोगिता, चित्रकला प्रतियोगिता भी आयोजित कराई जाएंगी. इस अभियान के निमित्त विश्वविद्यालयों में विशेष सदस्यता अभियान एवं महासंपर्क अभियान भी चलाया जाएगा. इस अभियान के जरिए युवाओं को एक भारत और आत्मनिर्भर भारत के आदर्श अपनाने के लिए प्रेरित किया जाएगा.
स्कूलों में भी कार्यक्रम
रन फॉर यूनिटी अभियान का उद्देश्य युवा पीढ़ी में राष्ट्रवाद और सेवा के संस्कारों को सशक्त करना है. इस राष्ट्रव्यापी कार्यक्रम का उद्देश्य युवाओं में एकता, देशभक्ति और कर्तव्य भावना जागृत करना है. सरदार पटेल जी ने जिस तरह से बिखरे हुए भारत को एक भारत बनाया, उसी भावना को यह पदयात्रा आगे बढ़ाएगी. इस अभियान के अंतर्गत 152 किमी की पदयात्रा राष्ट्रीय स्तर पर करमसद ( पटेल जी का जन्मस्थान) से स्टेच्यू ऑफ यूनिटी, केवड़िया तक निकाली जाएगी.
यहां करें रजिस्ट्रेशन
सभी पंजीकरण और गतिविधियां MY Bharat Portal https://mybharat.gov.in/pages/unity_march पर हो रही है. सभी युवाओं से आग्रह है कि वे इस ऐतिहासिक पहल में जुड़ें और सक्रिय भागीदारी करें. प्रेस वार्ता के उपरांत जिला कार्यालय सेक्टर 116 में ही इस अभियान के निमित्त योजना बैठक आयोजित की गई.
ये रहे मौजूद
प्रभारी मंत्री गौतम बुद्ध नगर कुंवर बृजेश सिंह, महानगर अध्यक्ष महेश चौहान, जिला अध्यक्ष अभिषेक शर्मा, दादरी विधायक तेजपाल नागर, जेवर विधायक ठाकुर धीरेंद्र सिंह, एमएलसी चंद शर्मा, प्रमोद गुप्ता, राकेश शर्मा, विनोद त्यागी, डिंपल आनंद, अमित त्यागी, चंदगीराम यादव, गिरीश कोटनाला, एसपी चमोली, चमन अवाना, गणेश जाटव, भूपेश चौधरी, अशोक मिश्रा, अर्पित मिश्रा, नीरज चौधरी, प्रदीप चौहान, उमेश त्यागी, दीनबंधु ओमवीर अवाना, रामकिशन यादव, सत्यनारायण महावर, शशिधर उपाध्यक्ष, गौतम शर्मा, मनीष तिवारी, पूनम सिंह, नरेश शर्मा, सुशील शर्मा, प्रज्ञा पाठक, रामनिवास यादव राजेंद्र अवाना अमरीश त्यागी उमेश, पहलवान शिवकुमार राणा, ओम यादव, मुक्तानंद प्रधान, प्रवीण चौहान, सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे.
Leave a Reply
Your email address will not be published. Required fields are marked *







