किसान नेता सुधीर चौहान बने समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता, सत्ताधारी दलों के हवा हवाई दावों की खोलेंगे पोल
- Sajid Ali
- 01 Nov, 2025
Noida: ठाकुर बिरादरी के कद्दावर किसान नेता सुधीर चौहान समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता बनाए गए हैं. पिछले महीने किसान नेता सुधीर चौहान ने समाजवादी पार्टी को लखनऊ कार्यालय में जाकर ज्वाइन किया था. तभी से कयास लगाए जा रहे थे कि समाजवादी पार्टी सुधीर चौहान को कोई बड़ा दायित्व देगी.
किसानों की आवाज को मिलेगी ताकत
जैसा कि विदित है कि सुधीर चौहान लगातार 8 वर्षों से पश्चिम उत्तर प्रदेश में किसानों की आवाज उठा रहे थे परंतु उनकी सही और जायज मांग होते हुए भी उन्हें लगातार दर्जनों मुकदमे में पाबंद किया गया और कई बार जेल भी जाना पड़ा. उन्होंने कहा कि पश्चिम उत्तर प्रदेश में किसानों के मुद्दे यहां से उठकर लखनऊ तक पहुंचे परंतु सचिवालय की चौखट पर जाकर दम तोड़ गए.
समाजवादी का परचम लहराएंगे
सुधीर चौहान एक समाजवादी विचारधारा के व्यक्ति हैं जो सभी 36 बिरादरी को साथ लेकर चलने की क़ुबत रखते हैं और ऐसा उन्होंने संगठन चलाते हुए सिद्ध भी किया है. सुधीर चौहान ने बताया कि वह पश्चिमी उत्तर प्रदेश में राजपूत समाज की राजनीतिक लीडरशिप की सेकंड लाइन तैयार करेंगे तथा साथ ही साथ 36 बिरादरी के शिक्षित व ऊर्जावान युवाओं को जोड़कर समाजवादी सरकार का परचम लहराने के लिए प्रतिबद्ध रहेंगे.
चैनल पर खोलेंगे पोल
समाजवादी पार्टी के इस निर्णय से पश्चिमी उत्तर प्रदेश के युवाओं में भारी जोश है. भूमि अधिग्रहण, वैश्विक राजनीति, अर्थशास्त्र व तकनीकी की जानकारी होने के वजह से वह पार्टी का पक्ष मजबूती से रखेंगे. सुधीर चौहान हमेशा प्रैक्टिकल, डाटा और कलम की ताकत के पैरोकार है. अब राष्ट्रीय चैनल पर बैठकर सत्ताधीश पार्टी के हवा हवाई दावों की पोल खोलकर समाजवादी पार्टी के लिए एक बड़े शस्त्र के रूप में कार्य करेंगे.
वह हमेशा एक शानदार वर्तमान और बेहतर भविष्य की रूपरेखा पर कार्य करने वाले व्यक्ति हैं निश्चित रूप से समाजवादी पार्टी द्वारा उन्हें राष्ट्रीय प्रवक्ता बनाने पर समाजवादी पार्टी की रीति और नीतियों को पूरे देश में पहुंचने का बल मिलेगा.
Leave a Reply
Your email address will not be published. Required fields are marked *







