https://nownoida.com/uploads/images/ads/head2.jpg

ग्रेटर नोएडा: शादी में हर्ष फायरिंग मामले में तीसरा आरोपी गिरफ्तार, लाइसेंसी पिस्टल से चला था फायर

top-news
ग्रेटर नोएडा में बारात में हर्ष फायरिंग के मामले में तीसरा आरोपी गिरफ्तार। आरोपी ने पिता की लाइसेंसी पिस्टल से फायरिंग की थी। दो आरोपी पहले ही जेल भेजे जा चुके हैं।
https://nownoida.com/uploads/images/ads/head1.png

ग्रेटर नोएडा। थाना जारचा पुलिस ने शादी समारोह में हुई हर्ष फायरिंग के मामले में एक और आरोपी को गिरफ्तार किया है। तीसरे आरोपी की पहचान निक्की पुत्र अमर सिंह, निवासी सिरोरा सलेमपुर, थाना टीला मोड़ (गाज़ियाबाद) के रूप में हुई है।

 घटना का मामला

यह मामला 30 नवंबर 2025 की रात ग्राम नगला चमरू में आयोजित बारात के दौरान हुए हर्ष फायरिंग से जुड़ा है। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद पुलिस ने स्वतः संज्ञान लिया और सेक्शन के तहत मुकदमा दर्ज किया।

अब तक तीन गिरफ्तारियाँ

घटना में शामिल दो आरोपी — अभिषेक और इशू — को 01 दिसंबर को गिरफ्तार कर जेल भेजा जा चुका है। तीसरे आरोपी निक्की को सैथली गांव के बाहर नहर के पास से दबिश देकर गिरफ्तार किया गया।

पिस्टल पिता की लाइसेंसी थी

जांच में सामने आया कि निक्की ने अपने पिता की लाइसेंसी पिस्टल छिपाकर बारात में लाई

खुद फायरिंग की

बाद में वही हथियार साथी अभिषेक को फायर करने के लिए दिया। पुलिस का कहना है कि हथियार के दुरुपयोग पर लाइसेंस निरस्तीकरण की प्रक्रिया भी शुरू की जा सकती है।

 मुकदमा दर्ज

आरोपी पर निम्न धाराओं में मामला दर्ज है मु0अ0सं0 208/25, धारा 109(1) BNS, थाना जारचा, गौतमबुद्धनगर

जिला पुलिस की चेतावनी

पुलिस ने हर्ष फायरिंग को खतरनाक बताते हुए कहा कि-“शादियों में हथियारों का प्रदर्शन और हर्ष फायरिंग सख्त रूप से प्रतिबंधित है। ऐसे मामलों में कड़ी कार्रवाई जारी रहेगी।”

https://nownoida.com/uploads/images/ads/head1.png

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *