एक्टिंग की दुनिया में दमदार पहचान बनाने के बाद कंगना रनौत ने राजनीति में भी पहली ही बार में जीत हासिल की है। मंड़ी सीट से जीत हासिल करने के बाद अब कंगना रनौत को चंडीगढ़ एयरपोर्ट पर CISF महिला सुरक्षाकर्मी ने थप्पड़ मार दिया है। बताया जा रहा है कि कंगना के महिला किसान पर दिए बयान से वो नाराज थी।

महिला CISF कंगना को मारा थप्पड़

मौजूदा जानकारी के मुताबिक, कंगना रनौत ने किसान आंदोलन में महिला किसानों पर जो बयान दिए थे। ये महिला जवान उन्हीं बयानों से आहत थी। कंगना को चंडीगढ़ से दिल्ली विस्तारा एयरलाइन्स से जाना था, लेकिन सिक्योरिटी चेकिंग के दौरान उन्हें ये थप्पड़ जड़ा गया है।

कौन है ये महिला जवान?

महिला जवाब चंडीगढ़ हवाई अड्डे पर तैनात सीआईएसएफ अधिकारी है, इनका नाम कुलविंदर कौर हैं, जिन्होंने आज अभिनेता और भाजपा सांसद कंगना रनौत को कथित तौर पर थप्पड़ मार दिया। ये घटना दोपहर करीब 3:30 बजे की बताई जा रही है जब कंगना दिल्ली के लिए फ्लाइट पकड़ने वाली थीं। किसानों के विरोध प्रदर्शन पर अभिनेता की टिप्पणी को लेकर कौर कथित तौर पर कंगना से नाराज थीं।

कंगना ने क्या दिया था बयान?

आपको बता दें तीन कृषि कानूनों के खिलाफ 2020- 2021 में हुए किसान आंदोलन के दौरान बॉलीवुड अभिनेत्री कंगना ने कथित तौर पर पंजाब की एक महिला किसान की गलत पहचान की थी और उसे बिलकिस बानो कहा था। हालांकि वह एक 80 साल की महिला थी। उस महिला ने लेख दिल्ली के शाहीन बाग इलाके में सीएए विरोधी विरोध प्रदर्शन के दौरान अंतरराष्ट्रीय स्तर पर सुर्खियां बटोरी थीं।

गलत साबित हुई थी कंगना

कंगना ने अपने एक ट्वीट में आरोप लगाया गया था “शाहीन बाग दादी” भी कृषि कानूनों को लेकर चल रहे किसानों के आंदोलन में शामिल हुई थीं। उन्होंने बिलकिस बानो सहित दो बुजुर्ग महिलाओं की तस्वीरों के साथ पोस्ट को रीट्वीट किया और लिखा कि “वही दादी” जो टाइम मैगज़ीन में छपी थीं और 100 रुपये में उपलब्ध थीं। हालांकि, ट्विटर पर लोंगों ने बताया कि दोनों महिलाएं अलग-अलग हैं, तो कंगना ने अपना ट्वीट हटा लिया।

Share.
Leave A Reply

Exit mobile version