Greater noida: ग्रेटर नोएडा दनकौर कोतवाली क्षेत्र के यमुना एक्सप्रेस वे पर उस समय बड़ा हादसा हो गया जब एक तेज रफ्तार कार महिंद्रा पिकअप की जोरदार टक्कर हो गई।

टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि कार के पूरी तरीके से परखच्चे उड़ गए, जिससे कर में सवार चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई और सभी घायलों को रेस्क्यूकर नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया। जहां उनका उपचार चल रहा है।

बताया जा रहा है कि सभी लोग दर्शन करने के मथुरा वृंदावन से वापस नोएडा लौट रहे थे। जैसे ही उनकी तेज रफ्तार कार दनकौर कोतवाली एरिया में पहुंची तभी टक्कर हो गई। फिलहाल पुलिस ने रेस्क्यू करने के बाद यमुना एक्सप्रेसवे पर खराब हुए दोनों वाहनों को हटाया और आगे की जांच शुरू कर दी है।

Share.
Leave A Reply

Exit mobile version