Greater Noida: ग्रेटर नोएडा ओमिक्रोन 1 स्थित सुपरटेक सीजार सोसाइटी में वर्ष 2023- 24 के लिए अपार्टमेंट ऑनर्स एसोसिएशन के चुनाव शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न हुआ। गुरुवार को चुनाव चुनाव आयुक्त डा. अरविंद कुमार जैन, मनोज कुमार शर्मा एवं सौरभ अग्रवाल ने चुनाव की देखरेख में हुआ। इसके बाद पदाधिकारी ने चुनाव परिणाम की घोषणा की।

चुनाव आयुक्त अरविंद कुमार जैन ने बताया कि वरूण वर्मा ने ब्रजेश शर्मा को ११ मतों से हराकर अध्यक्ष चुने गए हैं। उन्होंने बताया कि इसी तरह उपाध्यक्ष संजीव कुमार, सचिव जितेन्द्र कुमार, आकाश कोषाध्यक्ष बनाये गये हैं। इसके आलावा सुमन सिंह, अंकुल पाराशर, मंजू लता, संतोष कुमार फुलोरिया, कुशल पाल सिंह एवं हिमांशु वाजपई सदस्य नमित किये गये हैं।

Share.
Leave A Reply

Exit mobile version