Greater Noida: थाना दादरी पुलिस ने अवैध हथियार बनाने की फैक्ट्री का भंडाफोड़ किया है। इसके साथ ही 25,000 का इनामी वांछित को अवैध शस्त्र की फैक्ट्री से गिरफ्तार किया है।

खंडहर बिल्डिंग में चल रही थी फैक्ट्री


जानकारी के मुताबिक, बुधवार को थाना दादरी पुलिस गैंगस्टर एक्ट में वांछित अभियुक्त जावेद उर्फ जाबर को गांव दतावली से करीब 800 मीटर पहले स्थित अंसल की खंडहर पड़ी बिल्डिंग से गिरफ्तार किया है। आरोपी के कब्जे से 7 तमंचे 315 बोर, 1 तमंचा 12 बोर, 01 पौनी 12 बोर, 01 अद्धा 12 बोर एवं 1 आधा बना हुआ तमंचा, 1 लोहा गर्म करने की भट्टी और बाइक बरामद किया है। पुलिस की पूछताछ में जावेद ने बताया कि वह साथी के साथ मिलकर अवैध तमंचे बनाते हैं और बेचकर पैसे कमाते हैं। पुलिस अन्य आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।

गिरफ्तार आरोपी काफी समय से चल रहा था फरार

बता दें कि गिरफ्तार जावेद पर 1 जनवरी 2024 को थाना दादरी पुलिस द्वारा लूट/धोखाधड़ी का मुकदमा दर्ज किया था। इसके बाद से जावेद उर्फ जावर लगातार फरार चल रहा था। इसके बाद जावेद उर्फ जाबर 25 हजार का इनाम घोषित किया गया था। जावेद पर अलग-्अलग थानों में 25 मुकदमे दर्ज हैं।

Share.
Leave A Reply

Exit mobile version