Greater Noida: ग्रेटर नोएडा के सेक्टर ईटा में दो बच्चों पर धारदार हथियार से हमला करने वाले आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर दिया है। एडिशनल डीसीपी सेंट्रल नोएडा हिरदेश कटारिया ने बताया कि पुलिस पकड़े गए आरोपी जय सिंह का बच्चों के पिता विवाद था। जिसका बदला लेने के लिए जय सिंह ने अकेले पाकर दोनों बच्चों पर हमला कर दिया था। सूरजपुर थाना पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज के आधार पर तीन घंटो में आरोपी को गिरफ्तार किया है।

स्कूल वैन ने बच्चों को पहुंचाया अस्पताल
डीसीपी हिरदेश कटारिया ने बताया कि मंगलवार को थाना सूरजपुर पुलिस को सूचना प्राप्त हुई कि सेक्टर ईटा में पति-पत्नी काम पर गए हुए थे। अपने दो बच्चों को घर पर छोड़ गए थे। जिन्हें किसी व्यक्ति ने धारदार हथियार से हमला कर घायल कर दिया है। पास से गुजर रही स्कूल वैन द्वारा दोनों घायल बच्चों को अस्पताल में भर्ती कराया गया था। परिजनों से तहरीर प्राप्त कर केस दर्ज कर पुलिस टीम का गठन किया गया था। पुलिस ने आस-पास के सीसीटीवी कैमरे की फुटेज चेक किया तो एक व्यक्ति संदिग्ध रूप से बच्चों के पास जाता हुआ दिखाई दिया। इसके बाद पुलिस ने आरोपी की पहचान कर गिरफ्तार कर लिया। आरोपी जय सिंह ने अपना जुर्म स्वीकार किया है।

Share.
Leave A Reply

Exit mobile version