बाबा बागेश्वर धाम के पंडित धीरेंद्र शास्त्री 10 जुलाई को ग्रेटर नोएडा आ रहे हैं। ग्रेटर नोएडा के जैतपुर गांव में बाबा के कथा का आयोजन होना है। इस कथा को सुनने के लिए लाखों की संख्या में लोगों के पहुंचने का अनुमान है। जिसे देखते हुए जोर-शोर से तैयारियां चल रही हैं।

श्रद्धालुओं के लिए वॉटरप्रूफ पंडाल

पंडित धीरेंद्र शास्त्री की कथा सुनने के लिए लाखों की संख्या में लोगों के पहुंचने की संभावना है। बारिश के मौसम में लोगों को कोई दिक्कत ना हो, इसके लिए वॉटरप्रूफ पंडाल बनाया जा रहा है।

साढ़ चार स्क्वायर फीट एरिया में पंडाल

पंडित धीरेंद्र शास्त्री की कथा के आयोजन के लिए साढ़े चार लाख स्क्वायर फीट एरिया में पंडाल बनाया जा रहा है। जिसकी तैयारियां जोर-शोर से चल रही हैं। इसको बनाने के लिए 300 मजदूर जुटे हुए हैं। इस पंडाल में लाखों लोगों के अलावा दो हजार कैमरा भी लगाया जाएगा।

सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम

इस दौरान सुरक्षा की दृष्टि से भी कई इंतजाम किए गए हैं। जानकारी के मुताबिक आयोजकों की ओर से कथा से पहले कलश यात्रा का आयोजन किया जाएगा। इस मौके पर देश भर से साधु संत भी पहुंचेंगे।

देश भर से 500 संत भी करेंगे शिरकत

आयोजकों का कहना है कि इस कथा में पूरे देश के करीब 500 से अधिक संतों और महामंडलेश्वर के पहुंचने की भी संभावना है। इस कथा में 12 जुलाई को दिव्य दरबार भी लगाया जाएगा। जहां लोग बाबा से अपने बारे में जानने के लिए और अपने कष्टों का निवारण करने के लिए पहुंचेंगे। इस दिन सबसे ज्यादा श्रद्धालुओं की पहुंचने की संभावना है। इस दिन लगभग 5 लाख से ऊपर श्रद्धालु बाबा की कथा सुनने पहुंच सकते हैं।

Share.
Leave A Reply

Exit mobile version