इस बार ब्रज में भगवान श्री कृष्ण का 5251वां जन्मोत्सव समारोह मनाया जा रहा है। उत्तर प्रदेश ब्रज तीर्थ विकास परिषद ने जिला प्रशासन और आम लोगों के साथ इस महोत्सव को भव्यता और दिव्यता प्रदान की है। इसी प्रक्रिया में सोमवार को जन्माष्टमी के मौके पर यमुना के घाटों पर दीपदान किया गया। इसका हिस्सा बने लोगों ने 5251 दीप जलाए। इस से यमुना के घाट दीपों की रोशनी से जगमगा उठे। दूर से ही यमुना के घाटों की इस झिमिलाहट ने लोगों को अपनी ओर आकर्षित किया।

सीईओ श्याम बहादुर सिंह ने भी दीपदान किया
उत्तर प्रदेश ब्रज तीर्थ विकास परिषद के सीईओ श्याम बहादुर सिंह ने भी दीपदान किया। उन्होंने कहा कि यह हम सभी का सौभाग्य है कि भगवान के 5251वें जन्मोत्सव का हिस्सा बन रहे हैं। इस बार जन्मोत्सव में बृजवासी ही नहीं बाहर से आए भक्त भी अपने आप को इस खास अवसर के लिए आनंदित महसूस कर रहे हैं। मथुरा ही नहीं वृंदावन में भी दीपदान किया गया है।

Share.
Leave A Reply

Exit mobile version