नोएडा की थाना फेस-2 पुलिस ने एक अभियुक्त को गिरफ्तार किया है। पकड़े गए अभियुक्त के पास से पुलिस को 1.5 किलोग्राम अवैध गांजा बरामद हुआ है। मिली जानकारी के अनुसार पुलिस ने चेकिंग के दौरान आरोपी को धर दबोचा है। आरोपी अवैध गांजे की तस्करी करता था। पुलिस पकड़े गए आरोपी से पूछताछ कर जानकारी जुटाने में लगी हुई है।

1.5 किलोग्राम अवैध गांजा बरामद
पुलिस ने दिलीप कुमार गुप्ता पुत्र गोपाल शाह को गिरफ्तार किया गया है। अभियुक्त के कब्जे से कुल 1 किलो 500 ग्राम अवैध गाँजा व तस्करी में प्रयुक्त स्कूटी बरामद हुई है। जानकारी के अनुसार आरोपी थाना मुफासिर, जिला आरा, बिहार का रहने वाला है और वर्तमान में थाना सेक्टर-63, गौतमबुद्धनगर में रह रहा था। थाना फेस-2 नोएडा पुलिस द्वारा चेकिंग के दौरान लेबर चौक भंगेल से आरोपी को गिरफ्तार किया है। फिलहाल पुलिस मामले में आगे का कार्रवाई में जुटी हुई है।

Share.
Leave A Reply

Exit mobile version