Noida: कबाड़ माफिया रवि नागर उर्फ रवि काना के काले साम्राज्य के खिलाफ पुलिस का एक्शन लगातार जारी है। रवि काना की पत्नी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। शुक्रवार को पुलिस ने रवि काना की पत्नी मधु नागर को पुलिस ने दिल्ली एयरपोर्ट से हिरासत में लिया। फिलहाल रवि काना फरार लेकिन रवि काना की पत्नी की गिरफ्तारी के बाद, माफिया तक भी पुलिस जल्द पहुंच सकती है।

आर्थिक कमर तोड़ने में जुटी पुलिस

कबाड़ माफिया रवि काना के खिलाफ लगातार पुलिस का एक्शन जारी है। गैंगस्टर रवि काना और उसके नजदीकियों की संपत्ति भी कुर्क की जा रही है। हाल ही में रवि काना और उसके चचेरे भाई राजकुमार की करीब 120 करोड़ रूपये से अधिक की पॉपर्टी कुर्क की है। हालांकि इन सबके बीच अभी तक रवि की गिफ्तारी नहीं हो पाई है। वहीं रवि की गर्ल फ्रेंड काजल झा भी फरार है। रवि काना ने काजल को दिल्ली के पॉश एरिया में एक बंगला भी गिफ्ट किया था। जिसकी कीमत करीब 100 करोड़ रूपये बताई जा रही है।

सामूहिक दुष्कर्म के मामले में दर्ज है केस

नोएडा के सेक्टर-39 में सामूहिक दुष्कर्म का केस दर्ज होने के बाद स्क्रैप माफिया रवि काना फरार चल रहा है। वहीं रवि काना समेत 16 लोगों के खिलाफ बीटा-2 थाने में गैंगस्टर एक्ट के अंतर्गत केस दर्ज किया गया है। इसी केस में आरोपी रवि की पत्नी समेत दो महिलाओं पर भी केस दर्ज किया गया था। आरोपियों में गौतमबुद्ध नगर में कुल 11 अपराधी केस दर्ज किये गये हैं। जिसमें गैंगस्टर, रंगदारी, लूट समेत कई धाराओं में केस दर्ज किया गया है।

Share.
Leave A Reply

Exit mobile version