बीते दिन दो लोगों ने द बुल्स जिम के मालिक और उसके भतीजे के साथ गाली गलौज कर जान से मारने की नियत फायरिंग की थी। इस दौरान भतीजे के पैर में गोली लग गई थी और वो घायल हो गया था। जिसकी एफआईआर बिसरख पुलिस थाना में कराई गई थी। घटना के 12 घंटे के अंदर ही पुलिस ने दोनों अभियुक्तों को गिरफ्तार कर लिया है और साथ ही पिस्टल भी बरामद किया है।

फायरिंग के 12 घंटे भीतर ही पुलिस ने आरोपियों को पकड़ा

बिसरख थाना पुलिस ने जिम मालिक और उनके भतीजे पर फायरिंग करने वाले दोनों अभियुक्तों को घटना के 12 घंटे के भीतर ही गिरफ्तार किया है। अभियुक्तों का पहचान  सुभीत नागर ( 27) और संदीप नागर ( 29) के तौर पर हुई है। इन्हें मिलक लच्छी प्लॉट एरिया से गिरफ्तार किया गया। साथ ही कब्जे से घटना मे प्रयुक्त एक पिस्टल, 3 जिन्दा कारतूस और 2 खोखा कारतूस 32 बोर बरामद किए हैं।

Share.
Leave A Reply

Exit mobile version