@noidanoida update: पाकिस्तानी pakistan महिला सीमा हैदर को लेकर आए दिन नए-नए खुलासे हो रहे हैं। पिछले तीन दिन से यूपी ATS सीमा हैदर और उसके पति सचिन से पूछताछ कर रही है। जांच में ये बात सामने आई कि सीमा ने कई बात पहले छिपाया था। जिसमें उसकी मदद सचिन कर रहा है। ATS ने सोमवार को सीमा उसके पति सचिन और ससुर नेत्रपाल को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया था। 8 घंटे तक चली पूछताछ में सीमा से कई सवाल किये गये। उसके पाकिस्तान में बिताए दिन, भारत में एंट्री और सचिन से संपर्क में आने तक की बात पूछी गई। जिसमें कई सवालों का सीमा ने घुमा-फिराकर तो कई सवालों पर चुप्पी साधे नजर आई।

दूसरे लड़कों के भी संपर्क में थी सीमा?

यूपी एटीएस की टीम सीमा से हर एंगल पर सवाल पूछ रही है। दावा किया जा रहा है कि सीमा मोबाइल रिकवर हो गया है। जिसके बाद कई खुलासे होने की उम्मीद है। सूत्रों से ये बात भी सामने आई है कि दिल्ली-NCR के ही कई लोगों से सीमा संपर्क में थी। हालांकि इसकी पुष्टि जांच के बाद ही हो सकती है। लेकिन सीमा पर लगे कई आरोप अब सच होते दिखाई दे रहे हैं।

पिछले इतिहास को सीमा ने छिपाया

सीमा ने जांच एजेंसियों के सामने अब तक कई बार झूठ बोल चुकी है। शुरुआत में उसने अपने परिवार के बारे में ही कुछ नहीं बताया था। शुरुआती जांच में सीमा ने खुद को पाकिस्तान की प्रताड़ित महिला बताया था। जिसे पूरी दुनिया में आसानी से स्वीकारा भी जाता है। लेकिन अब ये बात सामने आई है कि सीमा के परिवार में कई लोग पाकिस्तानी सेना में भी हैं। सीमा के चाचा पाकिस्तान आर्मी में अफसर हैं। जबकि उसका भाई पाकिस्तानी फौजी। ऐसे में शक सच में तब्दील होता दिखाई दे रहा है।

हैदर से भी सीमा की हुई थी लव मैरिज

सीमा पाकिस्तान pakistan के रास्ते दुबई, फिर वहां से नेपाल के रास्ते नोएडा पहुंची। उसने बताया कि वो सिर्फ पांचवीं पास है। लेकिन भारत में मीडिया के सामने बेवाकी से जवाब देना, इग्लिश के सवाल का भी सीमा ने अच्छे से दिया। जिसके बाद सीमा पर जांच एजेंसियों को शक गहराने लगा। सीमा ने शुरुआती पूछताछ में बताया था कि हैदर उसके साथ मारपीट करता है। साथ ही उसने गरीबी का भी हवाला दिया था। जबकि सीमा उस घराने से है जहां उसके भाई और चाचा पाकिस्तानी आर्मी में हैं। साथ ही उसने हैदर से लव मैरिज की बात भी छिपाई थी। जांच में ये बात सामने आई कि सीमा ने हैदर से लव मैरिज की थी। हैदर से शादी करते वक्त सीमा ने अपने परिवार पर कई गंभीर आरोप लगाए थे।

Share.
Leave A Reply

Exit mobile version