बॉलीवुड में इन दिनों सोनाक्षी सिन्हा की शादी की खूब चर्चा है। पिता शत्रुघ्न सिन्हा और परिवार बेटी से नाराज है और शादी में शामिल नहीं होंगे, ये खबरे लगातार आ रहीं थी, तो अब शत्रुघ्न सिन्हा ने माना है कि परिवार में शादी को लेकर अनबन थी, लेकिन घरवाले शादी में शामिल होंगे। मीडिया रिपोर्टस के मुताबिक, वो पहली बार अपने होने वाले दामाद जहीर इकबाल से भी मिले हैं। साथ ही उनका घर भी सज चुका है।

सोनाक्षी सिन्हा के हाथों में लगी मेहंदी

सोनाक्षी सिन्हा और जहीर इकबाल कल यानी 23 जून को शादी करने वाले हैं। जैसे-जैसे शादी का समय करीब आ रहा है, वैसे- वैसे शादी की बाकी रस्मों की तस्वीर भी सामने आ रही है। सोशल मीडिया पर एक फोटो वायरल है, जिसके मुताबिक सोनाक्षी सिन्हा और जहीर इकबाल के हाथ में मेहंदी लग चुकी है।

शत्रुघ्न सिन्हा ने मानी अनबन की बात

शत्रुघ्न सिन्हा के शादी में शामिल न होने और कार्ड न मिलने की बात लगातार खबरों में थी, तो अब शत्रुघ्न सिन्हा ने इसको लेकर साफ शब्दों में बात की है। उन्होंने कहा कि शादी के रिसेप्शन में हम सभी 23 जून की शाम को शामिल होंगे। शत्रुघ्न सिन्हा का घर रामायण भी पूरी तरह से सज चुका है।

शत्रुघ्न सिन्हा ने आगे कहा कि मेरे परिवार से किसी ने भी शादी के बारे में कुछ नहीं कहा। कुछ मीडिया आउटलेट्स सिर्फ अनुमान लगा रहे हैं। एक निजी पारिवारिक मामले को बहुत ज्यादा तवज्जो दी जा रही है। शादियां सबके घर होती हैं। शादी से पहले झगड़े होना भी आम बात है। अब हम सब ठीक हैं। जो भी तनाव था, वो सब खत्म हो गया है। हर शादी में ये सब होता ही है। सिर्फ इसलिए कि वह शत्रुघ्न सिन्हा की बेटी हैं, इसका मतलब ये नहीं है कि सोनाक्षी को वो नहीं मिल सकता, जो वो चाहती हैं। हम लोग 23 जून को बहुत मजे करेंगे।

सोनाक्षी नहीं करेंगी धर्मपरिवर्तन!

प्राप्त जानकारी के मुताबिक, सोनाक्षी सिन्हा और जहीर इकबाल अपना धर्म परिवर्तन नहीं करेंगे। वो कोर्ट मैरिज करने वाले हैं। इसके बाद रिसेप्शन पार्टी होगी।

Share.
Leave A Reply

Exit mobile version