Noida: नोएडा के एक मॉल में गेट गिरने से हादसा हो गया। इस हादसे में एक महिला गंभीर रूप से घायल हो गई। हालांकि गनीमत रही इस हादसे में किसी की जान नहीं गई। लेकिन कई और लोग भी घायल होने से बच गए। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

बाल-बाल बचा बच्चा

नोएडा के सेक्टर 137 स्थित साइबर थम मॉल का मेन गेट अचानक से टूटकर नीचे गिर गया, जिसमें एक महिला दब गई और उसका पैर पूरी तरह से फैक्चर हो गया। गनीमत यह रही कि एक मासूम बच्चा उस गेट के नीचे दबने से बच गया। पूरा मामला शुक्रवार रात का है। जहां एक परिवार माल के अंदर एंट्री करने जा रहा था। तभी अचानक लोहे का मेन गेट अचानक नीचे गिर गया। जिसमे एक महिला दब गई थी और उसके साथ बच्चा बाल बाल बचा। महिला का इलाज अस्पताल में चल रहा है। सेक्टर 142 थाना पुलिस महिला की शिकायत पर जांच कर रही है।

Share.
Leave A Reply

Exit mobile version