आज देशभर में लोकसभा चुनाव 2024 के लिए छठे चरण का मतदान चल रहा है। इसमें 8 राज्यों की 58 सीटों पर मतदान जारी है। कई बड़े दिग्गजों की सीटों पर वोटिंग चल रही है। जिसमें यूपी की 14, हरियाणा की 10, बिहार की 8, पं. बंगाल की 8, दिल्ली की 7, ओडिशा की 6, झारखंड की 4 और जम्मू कश्मीर की एक सीट पर मतदान हो रहा है। सुबह 9 बजे तक जहां करीब 11 प्रतिशत वोटिंग हुई थी, तो सुबह 11 बजे तक 25.76 फीसदी मतदान हुआ है। इसमें सबसे ज्यादा मतदान पं. बंगाल में 36.88% और ओडिशा में सबसे कम 21.30 फीसदी हुआ है।

सुबह 11 बजे तक कहां हुई है कितनी वोटिंग ?

उत्तर प्रदेश- 27.06%

हरियाणा- 22.09%

बिहार – 23.67%

पं. बंगाल- 36.88%

दिल्ली – 21.69%

ओडिशा- 21.30%

झारखंड- 27.80%

जम्मू कश्मीर – 23.11%

Share.
Leave A Reply

Exit mobile version