एक और सितारे ने दुनिया को अलविदा कर दिया है। मशहूर टीवी एक्टर ऋतुराज सिंह का 59 की उम्र में निधन हो गया है। एक्टर की मौत का कारण कार्डियक अरेस्ट को बताया जा रहा है। वहीं ऋतुराज सिंह के करीबी दोस्त ने उनकी मौत की खबर को कंफर्म किया।

कला जगत में शोक की लहर

एक बार फिर एंटरटेनमेंट की दुनिया से बेहद दुखद और शॉकिंग खबर सामने आई है। मशहूर टीवी एक्टर ऋतुराज सिंह का निधन हो गया है। 59 की उम्र में एक्टर ने इस दुनिया को हमेशा के लिए अलविदा कह दिया है। वहीं एक्टर की मौत का कारण कार्डियक अरेस्ट बताया जा रहा है. दिग्गज कलाकार की मौत की खबर से उनके फैंस को तगड़ा झटका लगा है। एक्टर के परिवारवाले भी सदमे में हैं। हर तरफ सन्नाटा पसर गया है।

कैसे हुआ ऋतुराज सिंह का निधन

एक्टर के दोस्त ने ऋतुराज की मौत को कंफर्म किया है। उन्होंने बताया ’कि ऋतुराज को बीती रात करीब 12:30 बजे कार्डियक अरेस्ट आया था, जिसके बाद उनका निधन हो गया’ जानकारी के अनुसार ऋतुराज को पहले से पैंक्रियाज से संबंधित हेल्थ इश्यूज थे और उनका ट्रीटमेंट भी चल रहा था।

Share.
Leave A Reply

Exit mobile version