Greater Noida: थाना रघुपुरा क्षेत्र में यमुना एक्सप्रेसवे पर 20 अक्टूबर की देर रात हुए सड़क हादसे में घायल 3 में से 2 बच्चों की इलाज के दौरान अस्पातल में मौत हो गई। जबकि तीसरे बच्चे की भी हालत गंभीर है। हादसे के समय ही परिवार के 5 लोगों की मौत हो गई थी।


दिल्ली से झारखंड जाते समय हुआ था हादसा
बता दें कि 20 अक्टूबर की देर रात करीब 1:00 बजे रघुपुरा थाना क्षेत्र में यमुना एक्सप्रेसवे पर इको कार और अज्ञात वाहन में टक्कर हो गई। जिससे इको कार में सवार आठ लोगों में से पांच की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि तीन बच्चे घायल हो गए थे। जिन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया था। हादसे में शिकार सभी लोग दिल्ली से झारखंड जा रहे थे।

इन लोगों की हुई मौत और घायल


हादसे में मौके पर जेजे कॉलोनी फेस 3 साउथ दिल्ली निवासी उपेंद्र बैठा (38), विजेंद्र बैठा (36, )कांति देवी पत्नी उपेंद्र (30), ज्योति पुत्री बिजेंद्र (12), सुरेश (45) की मौत हो गई थी। वहीं सूरज (16), आयुष (8), आर्यन (10) घायल हुए थे। इनमें से 2 बच्चों की अब मौत हो गई।

Share.
Leave A Reply

Exit mobile version