Greater Noida: आज कल युवा नौकरी पाने के लिए कुछ भी कर सकते हैं। लेकिन वो भूल जाते है कि जल्दबाजी और बिना छानबीन किए किसी पर भरोसा करना भी ठीक नहीं है। कुछ ऐसा ही मामला ग्रेटर नोएडा से सामने आया है। यहां कुछ युवकों को नौकरी के लिए कंबोडिया जाना भारी पड़ गया। यहां युवाओं को ठगों ने अपने जाल में फंसा लिया और ठगी की घटना को अंजाम दिया। इसके बाद पीड़ित युवकों ने भारत वापस आने के लिए कंबोडिया की राजधानी में दूतावास से संपर्क किया। कुछ युवा तो भारत आ गए हैं। लेकिन अब भी कुछ वहां फंसे हुए हैं।

यह है पूरा मामला

सेंट्रल नोएडा पुलिस के मुताबिक, आईटी फिल्ड में जॉब करने की चाह में कुछ युवक ग्रेटर नोएडा से कंबोडिया चले गए। इन्हीं में से एक है दादरी के रहने वाले फैजल सैफी, जो कि कंबोडिया में साइबर ठगों का शिकार होकर भारत वापस आ गए है। फैजल का कहना है कि जब वो वहां गया तो साइबर ठगों ने उसके सारे पैसे ही ठग लिए। जिस नौकरी के लिए वो और उसके जैसे कितने युवक वहां गए थे। उन्हें कोई नौकरी मिली ही नहीं। वो बुरी तरफ वहां फंस गए थे। उन्हें समझ ही नहीं आ रहा था कि अब वो अपने देश कैसे वापस जाएंगे। लेकिन फैजल ने एक प्लान तैयार किया। जिसके तहत उसने गिरोह के सरगना डेविड से कहा था कि वह ऑफिस के लिए भारत जाकर लेडी कॉलर की व्यवस्था करेंगे। पुलिस के मुताबिक,सरगना फैजल की बातों में आ गया और उसे भारत लौटने की परमिशन दे दी। फैजल का कहना है कि वो तो जैसे तैसे आ गया। लेकिन अब भी करीबन 10-12 युवक फंसे हुए है। जिनको आईटी क्षेत्र में अच्छी नौकरी की बात कहकर ले जाया गया था। बाद में इनको साइबर ठगी में धकेल दिया गया।

Share.
Leave A Reply

Exit mobile version