Greater Noida: शारदीय नवरात्रि की धूम पूरे देश में देखने को मिल रही है। भक्त माता का आशीर्वाद पाने के लिए विधि-विधान से पूजा-अर्चना करते हैं। उपवास रखते हैं। ध्यान देते हैं कि उनके उपवास में किसी प्रकार का कोई दोष न हो। लेकिन उपवास, पूजा में इस्तेमाल होने वाली चीजों में मिलावट की आशंका भी होती है। इसी के चलते ग्रेटर नोएडा खाद्य विभाग अलर्ट मोड में आ गया है। ग्रेटर नोएडा खाद्य विभाग की ओर से छापेमारी और अभियान चलाया गया।

नवरात्रि के मद्देनजर खाद्य सुरक्षा विभाग की छापेमारी

माता के भक्तों के लिए नवरात्रि के दिन किसी बड़े त्यौहार की तरह होते हैं। पूजा से लेकर उपवास तक, सभी चीजों में भक्त किसी प्रकार की कोई त्रुटि नहीं होने देते। इन्हीं भावनाओं के मद्देनजर नवरात्रि के समय ग्रेटर नोएडा खाद्य विभाग ने कई जगह छापेमारी की और अभियान भी चलाया है।

6 जगहों के लिए नमूने

ग्रेटर नोएडा खाद्य विभाग ने कई जगह छापेमारी की और गड़बड़ी का अंदेशा होने के चलते 6 जगहों से नमूने भी लिए हैं। विभाग की तरफ से उपवास में इस्तेमाल होने वाले खाद्य पदार्थों के नमूने लिए गए हैं। इसमें कुट्टू के आटे, साबूदाना और तमाम खाद्य सामाग्री शामिल है।

मिलावट हुई तो होगा तगड़ा एक्शन

https://nownoida.com/wp-content/uploads/2024/10/Greater-Noida.mp4

खाद्य विभाग की तरफ से साफ शब्दों में कहा गया है कि अगर किसी भी दुकान के सामान में मिलावट निकली, तो उनपर सख्त एक्शन लिया जाएगा। जिला ऑफिस इस मिलावट के खिलाफ लगातार एक्टिव है और अभियान भी चलाया जा रहा है।

मिलावट के होते हैं तमाम नुकसान

आपको बता दें, कुट्टू के आटे को बेचकर ज्यादा मुनाफा कमाने के चक्कर में कई दुकानदार इसमें चॉक, मिट्टी या बुरादा मिला देते हैं। जिससे सेहत को तगड़ा नुकसान हो सकता है। इससे डाइजेस्ट हेल्थ खराब होने के साथ ही फूड प्वॉइजनिंग का खतरा पैदा हो सकता है।

कैसे पहचाने आटे में है मिलावट

सबसे पहले तो अगर आटा पैकेट में है तो एक्सपाइरी डेट जरूर देखें। इसके साथ ही आटे के रंग देखकर भी पहचान की जा सकती है। कुट्टू के आटे का रंग गहरा भूरा होता है, लेकिन अगर इसमें मिलावट की जाती है तो रंग हल्का बदल जाता है। अगर आटे का रंग हल्का या जरूरत से ज्यादा गहरा दिखने लगे तो तो समझ जाएं कि इसमें मिलावट की गई है। कुट्टू का आटा गूंथने के दौरान अगर बिखर जाता है, तो वो मिलावटी है। साथ ही अगर इससे अजीब तरह की गंध आती है, तो भी मिलावट की पहचान हो सकती है। इसलिए आटे को गूंथने से पहले उसे सूंघकर जरूर देखें।

Share.
Leave A Reply

Exit mobile version