Greater Noida: ग्रेटर नोएडा के थाना ईकोटेक-3 क्षेत्र में पुलिस को बड़ी कामयाबी हाथ लगी है। टीम ने यहां एक अवैध हथियार बनाने वाली फैक्ट्री का पर्दाफाश किया है। साथ ही इस मामले का मास्टरमाइंड समेत चार लोगों को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। पुलिस ने मौके से 100 से अधिक हथियार बरामद किए हैं।

यह है पूरा मामला

जानकारी के मुताबिक, ग्रेटर नोएडा के थाना ईकोटेक-3 पुलिस ने सोमवार को खेड़ा चौगापुर गोल चक्कर के पास से चार बदमाशों को गिरफ्तार किया है। जोकि गाजियाबाद के मुरादनगर थाना क्षेत्र स्थित मोरटा इंडस्ट्रियल क्षेत्र में तमंचा बनाने वाली फैक्ट्री को संचालित करते थे। आरोप है कि इन सभी ने लो पार्ट इंडिया इंडस्टरीज लिमिटेड नाम से पैकेजिंग फैक्ट्री खोली थी। इसकी आड़ में यह सभी आरोपी तमंचा फैक्ट्री का संचालन करते थे।

मैकेनिकल इंजीनियर है मास्टरमाइंड

पुलिस ने मौके से 111 अधबने तमंचे भी बरामद किए है। साथ ही 15 लाख की कीमत की एक पिस्टल भी बरामद हुई है। सबसे बड़ी बात यह है कि इस गैंग का मास्टरमाइंड शाहफहद है, जोकि एक मैकेनिकल इंजीनियर है। जबकि बाकी बचे हुए की पहचान बादल कुमार, शिवमपाल और सादिक के रूप में हुई है। आरोप है कि यह सभी काफी लंबे समय इसका संचालन कर रहे थे। वहीं, अब पुलिस टीम इस मामले में आगे की कार्रवाई करने में जुटी हुई है।

Share.
Leave A Reply

Exit mobile version