Greater Noida: दादरी थाना क्षेत्र में नाली के विवाद को लेकर दो पक्षों के बीच खूनी संघर्ष हुआ। जिसमें एक युवक चाकू लगने से घायल हो गया। जिसे इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वहीं, सूचना पर पहुंची पुलिस मामले की जांच पड़ताल कर रही है।

पानी रोकने के लेकर शुरु हुआ था विवाद


जानकारी के मुताबिक, थाना दादरी पुलिस को शुक्रवार को ग्राम चिटेहरा दादरी के रहने वाले सतीश और परिवार के संतराम आदि के बीच नाली के पानी को रोकने को लेकर कहासुनी सुनी हुई। धीरे-धीरे विवाद बढ़ने पर दोनों पक्षों में मारपीट होने लगी। इसके बाद संतराम ने सतीश पर चाकू से हमला कर दिया। जिससे सतीश गंभीर रूप से घायल हो गया।

घायल को हायर सेंटर किया गया रेफर

आनन-फानन में परिजन घायल सतीश को नजजीक के अस्पातल लेकर पहुंचे। जहां हालत गंभीर देखते हुए घायल को जे.पी. अस्पताल नोएडा रेफर कर दिया गया है। जहां पर घायल का उपचार चल रहा है। वहीं, सूचना पर पहुंची पुलिस घटना स्थल पर पहुंचकर संतराम को हिरासत में ले लिया। थाना दादरी पुलिस द्वारा तहरीर प्राप्त कर अग्रिम आवश्यक विधिक कार्रवाई की जा रही है।

Share.
Leave A Reply

Exit mobile version