Greater Noida: ग्रेनो के नॉलेज पार्क स्थित शारदा विश्वविद्यालय के रिसर्चर और नामी न्यूज चैनल के वरिष्ठ पत्रकार इंद्रजीत राय को ब्रिटिश संसद के हाउस ऑफ कॉमन्स से पुरस्कार से सम्मानित किया गया। इसके चलते विश्वविद्यालय के चांसलर पीके गुप्ता ने सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। बता दें, इंद्रजीत राय नामी न्यूज चैनल के एक्जिक्यूटिव एडिटर के साथ-साथ फॉरेंसिक साइंटिस्ट और कई राज्यों की पुलिस एकेडमी के फॉरेंसिक ट्रेनर भी हैं।

विश्वविद्यालय के चांसलर पीके गुप्ता ने भारतीय फॉरेंसिक जर्नलिस्ट इन्द्रजीत राय को बधाई देते हुए कहा कि सही मायनों में फॉरेंसिक साइंस के इस्तेमाल से ही शांति के लिए फेक न्यूज को रोका जा सकता है। शिक्षा ही दुनिया को विकास के रास्ते पर आगे ले जा सकती है। इन्द्रजीत जैसे दूसरे नौजवानों को भी विज्ञान का कुछ अलग इस्तेमाल करना होगा। इसके साथ ही उन्होंने इंद्रजीत राय को बधाई दी और फॉरेंसिक जर्नलिज्म को समाज में फेक न्यूज के खात्मे के लिए जरूरी बताया।

इस अवसर पर इंद्रजीत राय ने कहा कि भारत एक महान देश है, पिछले 10 सालों में तरक्की की तरफ कई कदम बढ़ाए हैं। भारत ने अपने पुराने कानून को बदल दिया है। फॉरेंसिक साइंस अब हर संगीन अपराध की जांच में जरूरी हो गया है। जर्नलिज्म अब भारत में हकीकत बन चुका है। कहा कि दुनिया में विज्ञान और तकनीक का इस्तेमाल जब शांति और सहयोग के लिए होगा, तभी सही मायनों में दुनिया विकास के रास्ते पर आगे बढ़ेगी। फॉरेंसिक जर्नलिज्म को सुरक्षित समाज के लिए जरूरी बताया। पत्रकारिता एक ऐसा काम है, जो समाज के लिए कार्य करता है। पत्रकारिता में विज्ञान का उपयोग करके आप बेहतर कर सकते हैं।

Share.
Leave A Reply

Exit mobile version