Greater Noida: दादरी थाना क्षेत्र के एस्कार्ट कॉलोनी में एक महिला की छत से गिरने से मौत हो गई। जानकारी के मुताबिक महिला लिव इन में अपने प्रेमी के साथ रहती थी। हादसा तब हुआ जब महिला का प्रेमी शराब पीकर उसके घर पर आया। किसी बात को लेकर दोनों में विवाद हुआ, जिसके बाद अचानक महिला छत से नीचे गिर गई।

दो साल से लिव इन में रहते थे दोनों

जानकारी के मुताबिक महिला अपने प्रेमी के साथ पिछले दो साल से लिव इन रिलेशनशिप में रहती थी। विवाद उस वक्त शुरू हुआ, जब आरोपी शराब पीकर उसके घर पहुंचा। जिसके बाद किसी बात पर दोनों के बीच कहासुनी हुई। आरोप है कि इसी विवाद के दौरान आरोपी प्रेमी ने महिला को छत से छक्का दे दिया। जैसे ही महिला छत से गिरी आनन-फानन में उसे अस्पताल ले जाया गया। जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। फिलहाल महिला का प्रेमी फरार है। वहीं पुलिस का महिला के बेटे की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर लिया है। साथ ही आरोपी की तलाश शुरू कर दी गई है।

Share.
Leave A Reply

Exit mobile version