https://nownoida.com/uploads/images/ads/head2.jpg

Moradabad के 'लाल' ने किया ऐसा काम, हर कोई हो गया हैरान, चंद मिनटों में गिना डाले दुनियाभर के देशों के नाम

top-news
https://nownoida.com/uploads/images/ads/head1.png

मुरादाबाद के जिगर कॉलोनी इलाके के रहने वाले 5 वर्षीय जैन शिराज ने एक अनोखा कीर्तिमान स्थापित कर अपने शहर का नाम रोशन किया है। जैन ने महज 2 मिनट 14 सेकंड में 195 देशों के नाम बताकर एक नया रिकॉर्ड बनाया है। इस उपलब्धि को "इंडिया बुक ऑफ रिकॉर्ड्स" में दर्ज किया गया है।
 
अपनी उम्र के बच्चों से अलग 

जैन के माता-पिता का कहना है कि उनका बेटा बचपन से ही अपनी उम्र के बच्चों से अलग है। जैन की मां ने बताया कि उन्होंने इतनी छोटी उम्र में ही विश्व के सभी देशों के नाम याद कर लिए हैं और यह उपलब्धि अपने आप में एक वर्ल्ड रिकॉर्ड है। हालांकि, अभी इसे केवल "इंडिया बुक ऑफ रिकॉर्ड्स" में ही दर्ज किया गया है।

ग्लोब और वर्ल्ड मैप में रुचि 

डॉ. सिराज, जैन के पिता, ने बताया कि उनके बेटे को ग्लोब और वर्ल्ड मैप में विशेष रुचि है। घर में लगे वर्ल्ड मैप के पोस्टर को देखकर जैन ने तमाम देशों के नाम याद किए। डॉ. सिराज ने कहा, "मेरे बेटे ने 2 मिनट 14 सेकंड में 195 देशों के नाम बोलकर इतिहास रच दिया है। यह अब तक के सबसे छोटे और फास्टेस्ट बच्चे हैं जिन्होंने इतनी जल्दी यह कारनामा किया है।"

195 देशों के नाम बोलकर इतिहास रचा 

जैन की मां डॉ. जूही ने बताया कि जैन को दो साल की उम्र से ही किताबें पढ़ने का शौक था। वे बर्ड्स और एनिमल्स के नाम भी जल्दी सीख गए थे। वर्ल्ड मैप और पज़ल्स के प्रति उनकी रुचि बढ़ती गई और उन्होंने धीरे-धीरे सभी देशों के नाम याद कर लिए। जैन के माता-पिता ने उनकी इस उपलब्धि का श्रेय उनकी लगन और मेहनत को दिया।

अल्फाबेटिकल ऑर्डर में बताए देशों के नाम 

यह रिकॉर्ड बनाने के लिए जैन ने अल्फाबेटिकल ऑर्डर में आंख बंद करके सभी देशों के नाम बताए। जैन के माता-पिता ने उनकी इस सफलता को पूरे परिवार के लिए गर्व का विषय बताया और कहा कि यह उनके बेटे की खुद की मेहनत और रुचि का नतीजा है।

जैन की इस उपलब्धि ने मुरादाबाद के साथ-साथ पूरे देश में उनके परिवार को गौरवान्वित किया है। इस रिकॉर्ड ने न केवल जैन को एक नई पहचान दी है, बल्कि यह दिखाया है कि अगर बच्चों को सही मार्गदर्शन और प्रोत्साहन मिले, तो वे असंभव को भी संभव बना सकते हैं।

https://nownoida.com/uploads/images/ads/head1.png

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *