Breaking News
नोएडा
दिल्ली-नोएडा के चिल्ला बॉर्डर पर RCC बैरिकेड्स लगाए गए, भारी पुलिस बल तैनात, संदिग्ध लोगों पर नजर
नोएडा-दिल्ली के चिल्ला बॉर्डर पर सुरक्षा बढ़ाते हुए नोएडा पुलिस, दिल्ली पुलिस और बीएसएफ के जवान तैनात किए गए हैं। संदिग्ध वाहनों की जांच और लोगों से पूछताछ जारी है। आरसीसी बैरिकेड्स लगाए जा रहे हैं। जानकारी के मुताबिक, रात 9 बजे से बॉर्डर सील होगा।
- Shiv Kumar
- 09 Oct, 2026
नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट को मिला नया नाम, अब नरेंद्र मोदी इंटरनेशनल एयरपोर्ट के नाम से जाना जाएगा, योगी कैबिनेट में प्रस्ताव को मिली मंजूरी
ग्रेटर नोएडा के जेवर स्थित नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का नाम प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नाम पर रखने के प्रस्ताव को योगी कैबिनेट ने मंजूरी दी है। जेवर विधायक ठाकुर धीरेंद्र सिंह ने प्रस्ताव को मंजूरी मिलने पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का आभार जताया।
- Shiv Kumar
- 09 Oct, 2026
बंद घरों और दुकानों में चोरी करने वाले गिरोह का खुलासा, नोएडा में 4 गिरफ्तार, सब्बल और हथियार बरामद
नोएडा के सेक्टर-24 थाना पुलिस ने बंद मकानों और दुकानों में चोरी करने वाले गैंग के चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने चोरी का सामान, गैस सिलेंडर, चेक बुक, सीसीटीवी कैमरा, लोहे की सब्बल और दो अवैध चाकू बरामद किए हैं।
- Shiv Kumar
- 09 Oct, 2026
नोएडा में 5 लोगों से 34 लाख की साइबर ठगी, बुजुर्ग से अकेले 27.54 लाख रुपये ऐंठे, APK फाइल डाउनलोड कराकर बनाया शिकार
नोएडा में साइबर ठगों ने पांच लोगों से करीब 34 लाख रुपये ठग लिए। शेयर ट्रेडिंग, क्रेडिट कार्ड और पेंशन कार्ड के नाम पर लोगों को निशाना बनाया गया। एक बुजुर्ग से 27.54 लाख रुपये की ठगी हुई। पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू की है।
- Shiv Kumar
- 09 Oct, 2026
चेन स्नैचिंग के मामले में वांछित आरोपी नोएडा में गिरफ्तार, चोरी की बाइक, चाकू और 10,500 रुपये बरामद
नोएडा के सेक्टर-24 थाना पुलिस ने चेन स्नैचिंग के मामले में वांछित विकास उर्फ नोनू को गिरफ्तार किया। पुलिस के अनुसार, उसके पास से चोरी की बाइक, अवैध चाकू और 10,500 रुपये बरामद हुए हैं। आरोपी पर पहले से लूट, चोरी और आर्म्स एक्ट के कई मुकदमे दर्ज हैं।
- Shiv Kumar
- 08 Oct, 2026
नोएडा एयरपोर्ट से लखनऊ जाने वाली फ्लाइट 6E7628 करीब 3 घंटे लेट, दोपहर 3:05 बजे की जगह शाम 6:48 बजे हुई रवाना
नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट से लखनऊ जाने वाली फ्लाइट 6ई7628 करीब तीन घंटे की देरी से शाम 6:48 बजे रवाना हुई। यात्रियों के मुताबिक, वे लंबे समय तक फ्लाइट में बैठे रहे और देरी की वजह नहीं बताई गई। एयरपोर्ट पीआर विभाग ने भी जानकारी नहीं दी।
- Shiv Kumar
- 08 Oct, 2026
पत्नी से झगड़े के बाद नाले में कूदा युवक, नोएडा में पूरी रात SDRF ने चलाया सर्च ऑपरेशन, अस्पताल में डॉक्टर ने मृत घोषित किया
नोएडा के सेक्टर-81 मेट्रो के पास सलारपुर गांव के नाले में शराब के नशे में पत्नी से झगड़े के बाद रवि नाम का युवक कूद गया। एसडीआरएफ और दमकल टीम ने पूरी रात तलाश के बाद उसे बाहर निकाला। अस्पताल में डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया।
- Shiv Kumar
- 08 Oct, 2026
नोएडा में 21 बहनों के भविष्य को संवारने की पहल, निःशुल्क कंप्यूटर शिक्षा से तकनीकी रूप से होंगी मजबूत
नोएडा में दीपावली के अवसर पर इंफोटेक कंप्यूटर एजुकेशन ने 21 बहनों को निःशुल्क कंप्यूटर शिक्षा देने की घोषणा की है। चेयरमैन रविन्द्र भाटी ने कहा कि डिजिटल शिक्षा महिलाओं को रोजगार और आत्मनिर्भरता के बेहतर अवसरों से जोड़ने में मदद कर सकती है।
- Shiv Kumar
- 08 Oct, 2026
नोएडा प्राधिकरण के खिलाफ किसानों का प्रदर्शन, ट्रैक्टर-ट्रॉलियों से पहुंचे सैकड़ों अन्नदाता, नई मुआवजा नीति समेत कई मांगें उठाईं
नोएडा प्राधिकरण के खिलाफ सैकड़ों किसानों ने सेक्टर-96 स्थित कार्यालय का घेराव किया। भारतीय किसान यूनियन मंच के नेतृत्व में हुए प्रदर्शन में नई मुआवजा नीति, 10 फीसदी मुआवजा प्लॉट, अधिग्रहण कानून और रोजगार की मांग उठी। मांगें पूरी न होने पर तालाबंदी की चेतावनी दी।
- Shiv Kumar
- 07 Oct, 2026
BSE SME पर लिस्ट होते ही Black Opal Consultants के शेयर में तेजी, 210 रुपए के अपर सर्किट पर पहुंचा भाव, IPO से 6.60 प्रतिशत ऊपर
ब्लैक ओपल कंसल्टेंट्स के शेयरों की BSE SME पर लिस्टिंग 200 रुपये पर हुई, जबकि IPO इश्यू प्राइस 197 रुपये था। कारोबार के दौरान शेयर 210 रुपये के अपर सर्किट पर पहुंच गया। इस स्तर पर शेयर IPO कीमत से 6.60 फीसदी ऊपर रहा।
- Shiv Kumar
- 07 Oct, 2026
नोएडा में शेयर बाजार में निवेश के नाम पर 1 करोड़ की ठगी, फेसबुक से संपर्क कर 34 दिन में अलग-अलग खातों में भेजवाए रुपए
नोएडा में फेसबुक के जरिए शेयर बाजार में निवेश का झांसा देकर साइबर ठगों ने महिला से करीब एक करोड़ रुपये ठग लिए। महिला ने 34 दिनों तक अलग-अलग खातों में रकम भेजी। मुनाफा नहीं मिलने पर ठगी का पता चला। साइबर क्राइम पुलिस बैंक खातों और मोबाइल नंबरों की जांच कर रही है।
- Shiv Kumar
- 07 Oct, 2026
नोएडा के डियर पार्क में दिखेंगे 99 वन्यजीव, 30 एकड़ में बन रहे पार्क में होंगे 12 बाड़े, अफ्रीका से आएंगी एंटीलोप
नोएडा सेक्टर-91 के बायोडायवर्सिटी पार्क में 40 करोड़ रुपये की लागत से 30 एकड़ में डियर पार्क तैयार हो रहा है। यहां 99 वन्यजीव लाने की योजना है। 12 में से नौ बाड़े तैयार हैं और दिसंबर तक निर्माण पूरा होने के बाद वन्यजीव चरणबद्ध तरीके से लाए जाएंगे।
- Shiv Kumar
- 06 Oct, 2026
बम से उड़ाने की धमकी वाले ई-मेल से नोएडा के 5 स्कूलों में हड़कंप, जांच और चेकिंग के बाद नहीं मिला कुछ संदिग्ध
नोएडा के पांच स्कूलों को सोमवार सुबह बम से उड़ाने की धमकी भरा ई-मेल मिला। पुलिस, बम निरोधक दस्ता और डॉग स्क्वॉयड ने स्कूलों की तलाशी ली। बच्चों को सुरक्षित स्थानों पर भेजा गया। जांच में कोई बम या संदिग्ध वस्तु नहीं मिली, साइबर टीम जांच कर रही है।
- Shiv Kumar
- 06 Oct, 2026
दोस्तों के साथ पार्टी कर कार से लौट रहा था छात्र, नोएडा में डिवाइडर से टकराई गाड़ी, हादसे में हुई मौत
नोएडा के भंगेल एलिवेटेड रोड पर तेज रफ्तार कार डिवाइडर से टकराने से MBA छात्र यश तिवारी की मौत हो गई। हादसे में उसके दो दोस्त घायल हुए। परिजनों ने दोनों दोस्तों पर हत्या कर घटना को हादसे का रूप देने का आरोप लगाया है।
- Shiv Kumar
- 06 Oct, 2026
नोएडा में 50 से ज्यादा मोबाइल चोरी करने वाले दो आरोपी गिरफ्तार, भीड़-भाड़ वाले बाजारों में करते थे वारदात, 21 फोन मिले
नोएडा फेस-2 पुलिस ने मोबाइल चोरी और स्नैचिंग के आरोप में सचिन और विपिन को गिरफ्तार किया है। पुलिस का दावा है कि दोनों 50 से ज्यादा मोबाइल चोरी कर चुके हैं। उनके पास से 21 मोबाइल, दो चाकू और सेक्टर-10 से चोरी बाइक बरामद हुई है।
- Shiv Kumar
- 06 Oct, 2026
नोएडा का जापानी पार्क दीपावली पर खुलेगा, 14 करोड़ की लागत से तैयार हो रहा 9 एकड़ का पार्क
नोएडा सेक्टर-94 में करीब 14 करोड़ रुपये की लागत से बन रहा जापानी पार्क दीपावली पर लोगों के लिए खोला जाएगा। 9 एकड़ में विकसित पार्क में जापानी संस्कृति, झूले, जेन गार्डन, वाटर बॉडी, वॉकिंग ट्रैक और सुरक्षा के लिए 60 कैमरे लगाए जाएंगे।
- Shiv Kumar
- 06 Oct, 2026
ग्रेटर नोएडा के 4500 किसानों को बड़ी राहत, जमीन के बदले 64.7 प्रतिशत अतिरिक्त मुआवजे को सरकार की मंजूरी
ग्रेटर नोएडा में 2002 से 2013 के बीच अधिग्रहित या खरीदी गई जमीन के पात्र किसानों को मूल मुआवजे का 64.7% अतिरिक्त भुगतान मिलेगा। सरकार ने आदेश जारी कर दिया है। करीब 4500 किसानों को 500 करोड़ रुपये से ज्यादा मिलने की उम्मीद है।
- Shiv Kumar
- 06 Oct, 2026
स्विस राष्ट्रपति गाइ पामोलीन आज करेंगे नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का दौरा, जानें क्या है दौरे की वजह
स्विट्जरलैंड के राष्ट्रपति गाइ पामोलीन आज सुबह 11 बजे जेवर स्थित नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट पहुंचेंगे। वह IGI से हेलिकॉप्टर के जरिए आएंगे और करीब दो घंटे रुकेंगे। इस दौरान स्विस कंपनी ज्यूरिख के अधिकारियों से मुलाकात करेंगे, जो एयरपोर्ट के निर्माण से जुड़ी है।
- Shiv Kumar
- 06 Oct, 2026
नोएडा के DLF मॉल में महिला घी और तेल चोरी करते पकड़ी गई, सुरक्षाकर्मियों ने रोका, पुलिस जांच में जुटी
नोएडा के सेक्टर-18 स्थित डीएलएफ मॉल में महिला पर घी और तेल चोरी करने का आरोप लगा है। मॉल सुरक्षाकर्मियों ने उसे मौके पर पकड़ लिया। घटना का वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस जांच में जुट गई है। महिला संपन्न परिवार की दिख रही है।
- Shiv Kumar
- 05 Oct, 2026
नोएडा में प्राधिकरण के JE पर किसानों ने लगाए गंभीर आरोप, कार्रवाई की मांग को लेकर सेक्टर-19 दफ्तर पर धरना
नोएडा के सेक्टर-19 प्राधिकरण कार्यालय पर भारतीय किसान परिषद के नेतृत्व में किसानों ने धरना दिया। किसानों ने JE आमिर अली और धर्मेंद्र कुशवाह पर काम व फाइल के बदले पैसे मांगने और परेशान करने के आरोप लगाए। सूचना पर एसीपी प्रथम मौके पर पहुंचे और किसानों को समझाने का प्रयास किया।
- Shiv Kumar
- 05 Oct, 2026






