अंतरराष्ट्रीय

top-news
top-news
top-news
top-news
top-news
top-news
top-news
top-news
top-news
top-news
top-news
top-news
top-news
top-news
top-news
top-news
top-news
top-news
top-news
top-news
top-news

महंगाई के विरोध में फ्रांस में बड़ा प्रदर्शन, कई शहरों में आगजनी और लूटपाट, राष्ट्रपति भवन के पास भी हिंसा

फ्रांस में महंगाई, ईंधन की कीमतों और सरकारी सेवाओं के विरोध में करीब 8 लाख लोग प्रदर्शन में शामिल हुए। पेरिस में आगजनी और लिमोज में टाउन हॉल जलाने की घटना हुई। हिंसा के बीच हजारों गिरफ्तारियां, पुलिस कार्रवाई पर सवाल और राजनीतिक मतभेद भी सामने आए।

top-news

रियाद एयरपोर्ट पर धमाके से 12 मौतें और 300 लोग घायल, 24 घंटे में 225 उड़ानें रद्द, 20 दिन में चौथा हमला

सऊदी अरब के रियाद एयरपोर्ट पर शनिवार को हुए हमले में 12 लोगों की मौत और 309 के घायल होने की पुष्टि हुई है। हमले के बाद उड़ानें प्रभावित हुईं। हूती विद्रोहियों ने जिम्मेदारी लेने का दावा किया है और क्षेत्रीय तनाव बढ़ गया है।

top-news

जर्मनी और अमेरिका के तीन वैज्ञानिकों को मेडिसिन का नोबेल, मानसिक बीमारियों पर रिसर्च में मिलेगी नई मदद

2026 का मेडिसिन नोबेल पीटर हेगेमैन, जॉर्ज नागेल और कार्ल डाइसेरोथ को ऑप्टोजेनेटिक्स तकनीक में योगदान के लिए मिला। इस तकनीक से रोशनी के जरिए तंत्रिका कोशिकाओं को नियंत्रित कर दिमाग के कामकाज को समझने में मदद मिली है। मानसिक और आंखों की बीमारियों पर भी रिसर्च हो रही है।

top-news

कैप्टन स्मित को नेतन्याहू का फोन, पीएम मोदी के साथ अगले स्वतंत्रता दिवस पर इजराइल आने का न्योता

इजराइली पीएम नेतन्याहू ने भारतीय पायलट कैप्टन स्मित मच्छर से फोन पर बात कर उनके साहस की तारीफ की। उन्होंने स्मित और पीएम मोदी को इजराइल के स्वतंत्रता दिवस समारोह में मशाल जलाने का न्योता दिया।

top-news

घर लौट रहे कर्मचारियों की बस पर हमला, सीरिया में अज्ञात हमलावरों की फायरिंग से सात लोगों की मौत

सीरिया के होम्स प्रांत में मस्याफ पुल के पास बुधवार देर रात यात्री बस पर गोलीबारी में सात लोगों की मौत हो गई और चार घायल हुए। बस में काम से घर लौट रहे कर्मचारी सवार थे। हमले की जिम्मेदारी किसी संगठन ने नहीं ली है और सुरक्षा बल जांच कर रहे हैं।

top-news

दुबई से तेल अवीव जा रही फ्लाईदुबई की फ्लाइट में पायलटों के बीच झड़प, इमरजेंसी लैंडिंग, यात्रियों में मची अफरातफरी

दुबई से तेल अवीव जा रही फ्लाईदुबई की उड़ान में पायलटों के बीच झड़प के बाद विमान को सऊदी अरब के ताबुक में उतारा गया। इमरजेंसी सिग्नल मिलने पर इजराइल ने लड़ाकू विमान रवाना किए। विमान में करीब 180 यात्री सवार थे और सभी सुरक्षित बताए गए हैं।

top-news

ट्रंप ने AI को दिया नया नाम ‘सुपर इंटेलिजेंस’, जिनपिंग की मौजूदगी में भी कर चुके थे इसका जिक्र

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने टेक कंपनियों के CEO के साथ AI सुरक्षा पर बैठक की। कंपनियों ने आंतरिक और बाहरी जांच, निगरानी और बोर्ड स्तर की समीक्षा पर सहमति जताई। बैठक में डेटा सेंटर, स्थानीय समुदाय और अमेरिका-चीन के बीच AI प्रतिस्पर्धा पर भी चर्चा हुई।

top-news

रूस-जर्मनी तनाव पर लावरोव का तीखा पलटवार, UN में दूसरे विश्व युद्ध की याद दिलाकर उठाए सवाल

संयुक्त राष्ट्र महासभा में रूस और जर्मनी के बीच तनाव खुलकर सामने आया। जर्मनी ने रूस से तनाव कम करने की अपील की, जबकि सर्गेई लावरोव ने बर्लिन की सैन्य और यूक्रेन नीति पर सवाल उठाए। दोनों विदेश मंत्रियों की 2022 के बाद पहली आमने-सामने बैठक भी चर्चा में रही।

top-news

UN में नेतन्याहू के भाषण के दौरान कई देशों के प्रतिनिधि बाहर निकले, हूटिंग के बीच 3 मिनट रुके, बोले- कायर बाहर चले जाएं

संयुक्त राष्ट्र महासभा में नेतन्याहू के भाषण से पहले दर्जनों प्रतिनिधिमंडल विरोध में बाहर निकल गए। नेतन्याहू ने गाजा कार्रवाई का बचाव किया, नरसंहार के आरोपों को खारिज किया और ईरान के खिलाफ कार्रवाई, पेजर हमले व स्टारलिंक का जिक्र किया।

top-news

भारत समेत 47 देशों को जेलेंस्की की चेतावनी, रूस पर विदेशी नागरिकों को युद्ध में इस्तेमाल करने का लगाया आरोप

यूक्रेन के राष्ट्रपति जेलेंस्की ने UN महासभा में भारत समेत 47 देशों के नागरिकों का मुद्दा उठाया। उन्होंने दावा किया कि रूस विदेशी नागरिकों को युद्ध में इस्तेमाल कर रहा है और संबंधित सरकारों से अपने नागरिकों की सुरक्षा की अपील की। उन्होंने रूस की आर्थिक और सैन्य क्षमता पर दबाव बढ़ाने की भी मांग की।

top-news

न्यूयॉर्क में अमेरिका-ईरान की तीन घंटे चली बातचीत, ट्रंप बोले- जल्द फिर मिलेंगे, होर्मुज को लेकर ईरान ने रखीं शर्तें

UN महासभा के दौरान न्यूयॉर्क में अमेरिका और ईरान के बीच करीब तीन घंटे बातचीत हुई। ईरान ने सैन्य दबाव और नाकाबंदी हटने पर सात दिनों में होर्मुज जलडमरूमध्य खोलने की बात कही है। ट्रंप ने भी बातचीत के साथ ईरान पर सैन्य कार्रवाई की चेतावनी दी है।

top-news

मेलोनी का बड़ा ऐलान, इटली के स्कूलों में बुर्का-नकाब पर लगेगा प्रतिबंध, विदेशी छात्रों की संख्या पर भी सीमा

इटली की प्रधानमंत्री जॉर्जिया मेलोनी ने स्कूलों में बुर्का और नकाब पर रोक लगाने की योजना बताई है। सरकार कक्षाओं में विदेशी छात्रों की संख्या सीमित करने और गंभीर एकीकरण समस्या वाले छात्रों के अभिभावकों के लिए इटैलियन भाषा सीखना अनिवार्य करने की तैयारी कर रही है।

top-news

अमेरिका ने मिडिल ईस्ट के दूतावासों को किया अलर्ट, ट्रंप की समय से पहले व्हाइट हाउस वापसी से बढ़ी हलचल

अमेरिका और ईरान के बीच बढ़ते तनाव के बीच अमेरिकी नागरिकों के लिए सुरक्षा चेतावनी जारी की गई है। ट्रंप ने कैंप डेविड दौरा समय से पहले खत्म कर दिया। इसी बीच सऊदी अरब पर हूती हमलों और क्षेत्र में बढ़ती सैन्य गतिविधियों ने तनाव को और बढ़ा दिया है।

top-news

नमाज के दौरान पाकिस्तान में बड़ा धमाका, आत्मघाती हमलावर ने विस्फोटक भरी गाड़ी से मारी टक्कर, 16 की मौत

पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा स्थित कोहाट में जुमे की नमाज के दौरान पुलिस लाइंस के पास धमाका हुआ। हादसे में 16 लोगों की मौत और 50 से अधिक लोगों के घायल होने की जानकारी है। धमाके के बाद पुलिस और हमलावरों के बीच मुठभेड़ हुई, जिसमें छह हमलावर मारे गए।

top-news

अमेरिकी संसद में बड़ा फैसला, रूस से तेल खरीदने वालों पर 100 प्रतिशत तक टैरिफ का अधिकार, भारत भी दायरे में

अमेरिकी प्रतिनिधि सभा ने रूस से तेल और गैस खरीदने वाले देशों पर 100 फीसदी तक टैरिफ लगाने का अधिकार देने वाला बिल पास किया है। भारत भी इसके संभावित दायरे में है। हालांकि अभी भारत पर टैरिफ लागू नहीं हुआ है और अंतिम फैसला राष्ट्रपति ट्रंप के पास है।

top-news

इजराइल को 40 हजार भारी बम देने की तैयारी, ट्रंप प्रशासन की 26 हजार करोड़ की डील, बाइडेन ने रोकी थी सप्लाई

ट्रम्प प्रशासन इजराइल के लिए 2.8 अरब डॉलर के हथियार पैकेज की तैयारी कर रहा है। इसमें 2,000 पाउंड वजन वाले 40 हजार भारी बम शामिल हैं। डील अभी अंतिम नहीं हुई है और अमेरिकी अधिकारियों ने कांग्रेस की संबंधित समितियों को इसकी अनौपचारिक जानकारी दी है।

top-news

होर्मुज में ईरानी जहाज को बनाया गया निशाना, एक की मौत-तीन घायल, हमले के बाद बढ़ी क्षेत्रीय हलचल

होर्मुज जलडमरूमध्य के पास क्यूशम द्वीप के नजदीक एक ईरानी वाणिज्यिक जहाज को प्रोजेक्टाइल से निशाना बनाए जाने की खबर है। घटना में एक व्यक्ति की मौत और तीन के घायल होने की जानकारी सामने आई है। हमले के जिम्मेदार की अभी पुष्टि नहीं हुई है।

top-news

इंडोनेशिया में ज्वालामुखी का कहर, 6 एयरपोर्ट बंद और 300 उड़ानें प्रभावित, 22,800 यात्री फंसे, धुएं से कितना खतरा?

इंडोनेशिया के अनक क्राकाटोआ ज्वालामुखी में रविवार तड़के जोरदार विस्फोट हुआ। राख 50 हजार फीट तक पहुंच गई और कई हवाईअड्डों की उड़ानें प्रभावित हुईं। कुल 516 उड़ान गतिविधियां प्रभावित हुईं, जबकि अधिकारियों ने लोगों को सक्रिय क्रेटर से तीन किलोमीटर दूर रहने की चेतावनी दी है।

top-news

ईरान के तेल टैंकर पर अमेरिका का बड़ा हमला! 4 मिसाइलें दागने का दावा

खार्ग द्वीप के पास तेल टैंकर पर कथित हमले की खबर ने खाड़ी में हालात फिर गरमा दिए हैं। कई रिपोर्टों में इस पूरे घटनाक्रम को अमेरिका-ईरान टकराव और होर्मुज जलडमरूमध्य की सुरक्षा से जोड़कर देखा जा रहा है।

top-news

जम्मू में ट्रैफिक पुलिस का विशेष अभियान तेज, नंबर प्लेट छिपाने से लेकर ओवरस्पीडिंग तक पर सख्ती

जम्मू में ट्रैफिक पुलिस ने 1 से 15 सितंबर तक विशेष अभियान शुरू किया है, जिसमें हेलमेट नहीं पहनने, वाहन चलाते समय मोबाइल इस्तेमाल करने और अन्य यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों पर सख्त कार्रवाई होगी।

Popular Post

Gallery

Recent Post

Tags