https://nownoida.com/uploads/images/ads/head2.jpg

Greator Noida से 3 चीनी नागरिकों को पुलिस ने दबोचा, किया था ये बड़ा 'कांड'

top-news
https://nownoida.com/uploads/images/ads/head1.png

ग्रेटर नोएडा में रबूपुरा पुलिस, स्वाट और FRRO की संयुक्त टीम ने बड़ी कार्रवाई को अंजाम दिया है। टीम ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए तीन चीनी नागरिकों को गिरफ्तार कर लिया है। तीनों विदेशी मूल के नागरिकों को अवैध रूप से रहने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। 

दूतावास दिल्ली को किया गया सूचित 
मिली जानकारी के अनुसार स्वाट टीम व कोतवाली रबूपुरा पुलिस द्वारा ग्राम खेरली भाव में वीवो कम्पनी में वीजा अवधि समाप्त होने के बाद अवैध रूप से भारत में रह रहे 3 विदेशी मूल के चीनी नागरिकों को चेकिंग के दौरान गिरफ्तार किया गया है। पुलिस द्वारा कार्यवाही करते हुए उनके सम्बन्ध में सूचना दूतावास दिल्ली को आवश्यक कार्यवाही हेतु भेजी जा रही है।

https://nownoida.com/uploads/images/ads/head1.png

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *