https://nownoida.com/uploads/images/ads/head2.jpg

नोएडा में तेजी से बढ़ रहे कोरोना के मामले; पांच और कोविड पॉजिटिव मरीज मिले, आंकड़ा 24 पहुंचा

top-news
https://nownoida.com/uploads/images/ads/head1.png

Noida:देश में कोरोना वायरस का कहर फिर देखने को मिल रहा है,लगातार मरीजों की संख्या बढ़ रही है। वर्तमान में देशभर में एक्टिव केस 1200 से अधिक हो चुके हैं। फैलाव JN.1 और LF.7 जैसे ओमिक्रॉन सब-वैरिएंट्स के कारण हो रहा है, जो लोगों को तेजी से संक्रमित करते हैं। राजधानी से सटे नोएडा में भी लगातार कोविड पॉजिटिव मरीज पाए जाए रहे हैं।  गौतमबुद्ध नगर जिले में गुरुवार को पांच नए कोरोना के मरीज मिले हैं, जिन्हें होम आइसोलेशन में हैं। इनमें  तीन महिला और दो पुरुष शामिल हैं। जिले में अब कोविड मरीजों का आंकड़ा बढ़कर 24 हो गया है, इनमें 13 महिलाएं और 11 पुरुष  हैं।

सर्दी-जुकाम होने पर जांच में कोविड की पुष्टि हुई
बता दें कि गुरुवार को मिले पांचों मरीज सर्दी, जुकाम, गले में दर्द की शिकायत लेकर निजी अस्पताल पहुंचे थे, जांच में कोविड की पुष्टि हुई है। निजी अस्पताल की ओर से पोर्टल पर इनकी जानकारी दी गई। इसके आधार पर स्वास्थ्य विभाग ने मरीजों से संपर्क किया। सभी मरीजों की स्थिति ठीक बताई जा रही है। मरीजों की कॉन्टैक्ट ट्रेसिंग और ट्रैवल हिस्ट्री स्वास्थ्य विभाग पता कर रहा है।

होम आइसोलेशन के मरीजों की मॉनिटरिंग 
एसीएमओ डॉ टीकम सिंह ने बताया कि होम आइसोलेशन के सभी मरीजों की मॉनिटरिंग की जा रही है। अभी कोरोना से लोगों को डरने की जरूरत नहीं है। सावधानी बरतने की जरूरत है। साफ-सफाई का विशेष ध्यान रखे। उन्होंने बताया कि जीनोम सिक्वेंसिंग के लिए निजी अस्पतालों से संक्रमित मरीजों के नमूने मांगे गए हैं। इनको जांच के लिए दिल्ली भेज जाएगा। 

देश भर में कोरोना केस की स्थिति
महाराष्ट्र में कोविड संक्रमित 5 लोगों की मौत हो चुकी है, जबकि 325 केस एक्टिव हैं। इसी तरह केरल में 2 की मौत, 430 मरीज संक्रमित, उत्तर प्रदेश में 2 की मौत -36 एक्टिव केस, राजस्थान में 2 मौतें और 22 एक्टिव केस, मध्यप्रदेश में 1 और 6 एक्टिव केस और  कर्नाटक में अब तक  1 की मौत हुई है, वर्तमान में 126 लोग संक्रमित हैं।

https://nownoida.com/uploads/images/ads/head1.png

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *