https://nownoida.com/uploads/images/ads/head2.jpg

Greater Noida: अपेक्स बिल्डर के खिलाफ भड़का भानू मोर्चा, बिल्डर को दी चेतावनी- नहीं मानी बात तो बढ़ेगा आंदोलन

top-news
https://nownoida.com/uploads/images/ads/head1.png

ग्रेटर नोएडा में अपेक्स बिल्डर के खिलाफ भारतीय किसान यूनियन भानू का शांतिपूर्ण धरना आज दूसरे दिन भी जारी रहा। इस धरने की अगुवाई संगठन के राष्ट्रीय महासचिव रूपेश त्यागी ने की, जबकि संचालन की जिम्मेदारी प्रदेश उपाध्यक्ष विवेक यादव ने निभाई। यूनियन ने साफ शब्दों में कहा है कि जब तक उनके कार्यकर्ता की समस्या का समाधान नहीं किया जाएगा, तब तक धरना इसी तरह सुचारू रूप से चलता रहेगा।


बिल्डर को दी चेतावनी- समाधान नहीं तो धरना जारी रहेगा


इस धरने में मौजूद जिला अध्यक्ष राजकुमार नागर ने बिल्डर को स्पष्ट चेतावनी दी कि यदि संगठन के कार्यकर्ता की समस्या का शीघ्र समाधान नहीं किया गया, तो भारतीय किसान यूनियन भानू का यह आंदोलन और तेज किया जाएगा। उन्होंने कहा कि संगठन अपने कार्यकर्ताओं के साथ खड़ा है और उनकी आवाज को दबाने का कोई प्रयास बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।


शांति से लेकिन दृढ़ता के साथ प्रदर्शन


ये धरना पूरी तरह शांतिपूर्ण रहा, लेकिन यूनियन के नेताओं की बातों में दृढ़ता और साफ चेतावनी दिखी कि यह आंदोलन सिर्फ दिखावे के लिए नहीं, बल्कि समाधान की उम्मीद के साथ किया जा रहा है। कार्यकर्ताओं का कहना है कि यदि बिल्डर ने बातचीत या हल की पहल नहीं की, तो धरना बड़ा रूप भी ले सकता है।


भारतीय किसान यूनियन भानू का यह धरना दर्शाता है कि संगठन अपने कार्यकर्ताओं के हक के लिए पूरी ताकत से खड़ा है। बिल्डर के खिलाफ इस शांतिपूर्ण लेकिन मजबूत विरोध से ग्रेटर नोएडा की ज़मीन पर फिर एक बार किसानों की एकजुटता और हक की लड़ाई सामने आई है।


धरने में मौजूद रहे नेता और कार्यकर्ता


धरने में यूनियन के प्रमुख नेताओं में राष्ट्रीय उपाध्यक्ष अजब सिंह कसाना, राष्ट्रीय सचिव वरुण शर्मा, महानगर अध्यक्ष गौतमबुद्ध नगर राजवीर मुखिया, राष्ट्रीय महासचिव (युवा) विनीत त्यागी, प्रदेश उपाध्यक्ष आशु ठाकुर, प्रदेश संगठन मंत्री अरुण कुमार, प्रदेश उपाध्यक्ष (युवा) दुष्यंत त्यागी के अलावा संगठन से जुड़े अन्य प्रमुख कार्यकर्ता जैसे सोनू अवाना, भानु प्रकाश, अमन शर्मा, लोकेश शर्मा, मुनीम नागर, नेपाल दरोगा, अंकित कुमार, सतबीर मुखिया, अमीरू, रिहान, शिवकुमार, बलबीर आदि भी मौजूद रहे और धरने को मजबूती दी। साथ ही यूनियन के कई वरिष्ठ पदाधिकारी और कार्यकर्ता भारी संख्या में मौजूद रहे।

https://nownoida.com/uploads/images/ads/head1.png

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *