Gautam Buddha Nagar: गौतमबुद्ध नगर लोकसभा सीट को लेकर राजनीतिक पार्टियां तैयारियों में जुटी हुई हैं। कई दिग्गज अब तक यहां चुनावी जनसभा कर चुके हैं। ऐसे में अब आगामी 19 अप्रैल को समाजवादी पार्टी के मुखिया अखिलेश यादव गौतमबुद्ध नगर लोकसभा क्षेत्र में आएंगे। यहां वह सपा प्रत्याशी डॉक्टर महेंद्र नागर के समर्थन में जनसभा को संबोधित करेंगे, जिसके लेकर सपा कार्यकर्ताओं ने तैयारी भी शुरू कर दी है। कहा जा रहा है कि इस दौरान अखिलेश की कोशिश सभी धर्म के वोटरों को साधने की होगी।

अखिलेश यादव की जनसभा

सपा राष्ट्रीय प्रवक्ता प्रदीप भाटी देवटा ने जानकारी देते हुए बताया कि लोकसभा चुनाव को लेकर सपा लगातार चुनावी जनसभा कर रही है। ऐसे में अब राष्ट्रीय अध्यक्ष गौतमबुद्ध नगर लोकसभा सीट के अंतर्गत आने वाले सिकंद्राबाद आएंगे। यहां वह सपा उम्मीदवार डॉ. महेंद्र नागर के समर्थन में 19 अप्रैल को दोपहर 1:00 बजे एमएस इंटर कॉलेज सिकंद्राबाद में जनसभा को संबोधित करेंगे।

‘भाजपा ने लोगों को ठगा’

राष्ट्रीय प्रवक्ता प्रदीप भाटी देवटा ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी ने आज तक बस लोगों को ठगा है। कानून का गलत प्रयोग किया है। गरीब, किसान, मजदूर, महिला नौजवान और व्यापारी सभी वर्ग आज परेशान है। बिजली के बिल, डीजल पेट्रोल आदि की कीमतों में बेहताशा वृद्धि की गई है। ऐसे में जनता बदलाव चाहती है। उन्हें सही दिशा दिखाने के लिए अखिलेश यादव आएंगे और समाज को संदेश देने का काम करेंगे। बता दें कि, समाजवादी पार्टी ने डॉ. महेंद्र नागर को अपना प्रत्याशी बनाया है। इससे पहले सपा तीन पर अपना उम्मीदवार बदल चुकी है। फिर से डॉ. महेंद्र नागर पर भरोसा जताया है।

Share.
Leave A Reply

Exit mobile version