Noida: थाना नॉलेज पार्क के सेक्टर 150 में सड़क किनारे मृत गाय मिलने से हड़कंप मच गया। किसानों का आरोप है फार्म हाउस संचालकों ने 2 गौवंश को पीटा जिससे 1 की मौत हा गयी। वहीं 1 गोवंश गंभीर रूप से घायल है।किसानों का आरोप है कि फॉर्महाउस के पास गाय चरने जाती है। जिसके विरोध में गौवंश को पीटा गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने जांच पड़ताल की।

सैनिक फार्म हाउस के पास मिलीं गायें

थाना प्रभारी नॉलेज पार्क ने बताया कि शुक्रवार को थाना नॉलेज पार्क क्षेत्र के अंतर्गत सैनिक फार्म हाउस, ग्राम गढ़ी समस्तीपुर में एक गाय के मृत अवस्था में पडे होने की सूचना मिली। सूचना मिलने पर थाना नॉलेज पार्क पुलिस द्वारा तत्काल घटनास्थल पर पहुंचकर जानकारी की गई।

बीमारी से हुई गाय की मौत

इस पर पता चला कि काली गाय जो मरी पड़ी है, उसके शरीर पर कोई चोट के निशान नहीं है। जिसकी मृत्यु किसी बीमारी या प्राकृतिक रूप से हुई है। सफेद रंग की गाय को देखने से ऐसा प्रतीत हो रहा है कि उसके जो चोट के निशान है वह सड़क किनारे लगे हुए तार या बैरिकेटिंग में मुँह लगने के कारण आई है। प्रथम दृष्टया ऐसा प्रतीत नही होता है कि किसी के द्वारा गाय को मारा गया है। जांच और आवश्यक कार्रवाई की जा रही है।

Share.
Leave A Reply

Exit mobile version