लोकसभा चुनाव 2024 को लेकर अब कुछ ही दिनों का वक्त बचा है। ऐसे में गौतमबुद्ध नगर में पुलिस कमिश्नर और डीएम सख्त नजर आ रहे हैं। इसी के चलते जिले में विशेष अभियान भी चलाया जा रहा है। जी हां जिला आबकारी अधिकारी सुबोध कुमार के नेतृत्व में टीम लगातार अवैध शराब और परिवहन पर लगाम लगाने के लिए विशेष अभियान चल रही है।

अवैध शराब के खिलाफ विशेष अभियान

इस दौरान जिला आबकारी अधिकारी सुबोध कुमार ने बताया कि लोकसभा चुनाव को लेकर सभी तैयारी चल रही है। जिले में शांतिपूर्वक तरीके से मतदान हो सके। इसके लिए विशेष अभियान भी चलाए जा रहे है। इसी कड़ी में रविवार देर रात आबकारी विभागी की टीम ने अवैध शराब पर लगाम लगाने के लिए चेकिंग अभियान चलाया। साथ ही संदिग्ध स्थलों पर वाहनों की चेकिंग भी की गई। जिससे अवैध शराब की बिक्री में अंकुश लग सके।

लोकसभा चुनाव तक चलेगा अभियान

उन्होंने आगे बताया कि इस अभियान की शुरूआत होली से पहले हुई थी। यह अभियान लोकसभा चुनाव तक जारी रहेगा। इस अभियान को सफल बनाने के लिए समस-समय पर वरिष्ठ अधिकारियों के साथ बैठक भी की जा रही है। ताकि किसी तरह की कोई कमी ना रह जाए। अगर इस दौरान कोई भी अवैध शराब को बेचता हुए दिखाई देगा। तो उसके खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई की जाएगी।

Share.
Leave A Reply

Exit mobile version