नोएडा: लगातार बारिश के चलते कई इलाकों में बाढ़ जैसी स्थिति बनी हुई है। यमुना नदी में हथिनी कुंड बैराज से पानी छोड़े जाने के चलते सेक्टर-168 स्थित डूब क्षेत्र छपरौली और मंगरौली गांव में बाढ़ आ गई। बाढ़ में दो गौशाला में करीब 350 गाय और उनकी देखभाल कर रहे 4 लोग वहीं पर फंस गये।

बाढ़ से निपटने की तैयारियों की खुली पोल

बाढ़ में फंसे मवेशी और चार लोगों की सूचना जिला प्रशासन को दी गई। जिसके बाद आनन-फानन में मौके पर दमकल विभाग की टीम को भेजा गया। दमकल विभाग की टीम ने ग्रामीणों की मदद से पानी में घुसकर चार लोगों समेत मवेशियों को वहां से निकाला गया।

सैकड़ों बीघा फसल बर्बाद

यमुना का जलस्तर बढ़ने से डूब क्षेत्र पूरी तरह से पानी पानी हो गया। यहां पर किसानों की सैकड़ों बीघा फसल बर्बाद हो गई।

खुल गई तैयारियों की पोल

बारिश के समय डूब क्षेत्र में पानी भरना कोई नई बात नहीं है। अच्छी बारिश होने पर यमुना का जलस्तर बढ़ता है। जिसका असर सीधे यमुना नदी से सटे डूब क्षेत्रों पर दिखाई देता है। हालांकि हर बार की तरह इस बार भी प्रशासन सभी तैयारियों के पूरी होने का दावा कर रहा था, लेकिन डूबे क्षेत्र में बढ़े पानी ने सभी तैयारियों की पोल खोल दी है।

Share.
Leave A Reply

Exit mobile version