Lok Sabha Election 2024: कसभा चुनाव में अपनी जीत पक्की करने के लिए भारतीय जनता पार्टी ने पूरी ताकत झोंक दी है। रविवार को अपना संकल्प पत्र जारी करने के बाद भाजपा जगह-जगह चुनावी प्रचार में लगी हुई है। इसी कड़ी में बीजेपी के प्रदेश उपाध्यक्ष और नोएडा विधायक पंकज सिंह ने अयोध्या में प्रेस वार्ता की। साथ ही जनसंपर्क भी किया।

इस दौरान विधायक पंकज सिंह ने जानकारी देते हुए कहा कि 25 जनवरी से चले अभियान में कुल 15 लाख सुझाव आए। इस सुझाव के जरिए ही भारतीय जनता पार्टी ने अपना घोषणा पत्र जारी किया है। संकल्प पत्र में गरीबों को सस्ता भोजन उपलब्ध कराने, 70 वर्ष से अधिक के बुजुर्गों को आयुष्मान योजना में शामिल करने, 3 करोड़ नए पक्के घर बनाने का वादा किया गया है।

विधायक पंकज सिंह ने कहा कि, भाजपा का संकल्प यही है कि सभी को हर सुविधा उपलब्ध कराई जाए। इसके लिए सस्ती गैस पाइपलाइन के माध्यम से घर-घर पहुंचाने, युवाओं के लिए तकनीकी और चिकित्सा संस्थानों में सीटें बढ़ाई जाएंगी। उन्होंने कहा कि ये संकल्प पत्र आने वाले पांच सालों का नहीं बल्कि 2047 का रोडमैप है।

बता दें कि, विधायक पंकज सिंह ने भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशी डॉ. महेश शर्मा के समर्थन में लोगों से वोट मांग ने की भी अपील की। उन्होंने कहा कि महेश शर्मा को एक बार फिर से सांसद चुने, ताकि शहर का और भी ज्यादा विकास हो सके।

Share.
Leave A Reply

Exit mobile version