Noida: शादी का झांसा देकर युवतियों को ठगने वाला शातिर विदेशी नागरिक नोएडा में गिरफ्तार हुआ है।

तमिलनाडु पुलिस ने किया गिरफ्तार

जानकारी के मुतबिक तमिलनाडु की युवती से 11 लाख रुपये की ठगी नाइजरियन ने किया था। जिसका मुकदमा युवती ने तामिलनाडु में दर्ज कराया था। इसी कड़ी में तामिलनाडु पुलिस नोएडा के दनकौर थाना क्षेत्र में पहुंचकर स्थानीय पुलिस की मदद से नजीरियन को गिरफ्तार किया है।

2008 में पढ़ाई का वीजा लेकर आया था भारत

पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक गिरफ्तार नाईजीरियन 2008 में भारत पढ़ाई का वीजा लेकर आया था। जिसका वीजा भी 2 अक्टूबर को खत्म हो गया है।

फेक आईडी बनाकर महिलाओं को फंसाता था

शातिर नाइजीरियन सोशल मीडिया और मेट्रोमेनियल साइट पर फर्जी आईडी बनाकर भारत की महिलाओं को प्रेमजल में फंसाता था। इसके बाद युवतियों से ठगी करता था। अब तक कई युवतियों से करोड़ो की ठगी कर चुका है। आरोपी नोएडा और ग्रेटर नोएडा में रहकर ठगी कर रहा था।

Share.
Leave A Reply

Exit mobile version