Noida: नोएडा के थाना सेक्टर-63 पुलिस को कामयाबी हाथ लगी है। टीम ने एक ऐसी महिला को गिरफ्तार किया है, जोकि अवैध गांजे की तस्करी किया करती है। फिलहाल पुलिस ने महिला को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। साथ ही उसके कब्जे से 01 किलो 100 ग्राम गांजा भी बरामद किया है। पुलिस का कहना है कि, गांजा तस्करों को किसी भी कीमत पर छोड़ा नहीं जाएगा। उनके खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई की जाएगी।

अवैध गांजे के साथ महिला गिरफ्तार

दरअसल, लोकसभा चुनाव की घोषणा और आचार संहिता लगने के साथ ही पुलिस अलर्ट मोड पर है। इसके चलते नोएडा में लगातार बदमाशों के खिलाफ अभियान चलाया जा रहा है। इसी दौरान नोएडा के थाना सेक्टर-63 पुलिस ने अवैध गांजे की बिक्री करने वाली एक महिला को गिरफ्तार किया है। पुलिस के मुताबिक, महिला गांजे की पुडिया बनाकर बेचा करती है। इसके साथ ही पुलिस को महिला के पास से 01 किलो 100 ग्राम गांजा भी बरामद हुआ है।

एक्शन मोड में पुलिस टीम

बता दें कि, गौतमबुद्ध नगर में लोकसभा चुनाव के लिए दूसरे चरण में मतदान किया जाएगा। ऐसे में चुनाव को सकुशल संपन्न कराने के लिए नोएडा पुलिस एक्शन में है। टीम लगातार चेकिंग अभियान चला रही है। इस दौरान पुलिस अधिकारियों का कहना है कि यह अभियान होली से पहले शुरू हुआ था और इलेक्शन के बाद तक चलता रहेगा।

Share.
Leave A Reply

Exit mobile version