Noida: एल्विश यादव मामले में पुलिस की पड़ताल तेज हुई है। सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक नोएडा पुलिस ने गिरफ्तार आरोपियों की कॉल डिटेल्स खंगाली है। जिसमें एलविश यादव, हरयाणवी सिंगर फाजिलपुरिया सहित कई नाम और सामने आये हैं। सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक NGO द्वारा किया गया स्टिंग अब पुलिस जांच में अहम सबूत के तौर पर काम आ रहा है।

NCR में होने वाली पार्टियों की थी जानकारी

सूत्रों के मुताबिक आरोपी राहुल इस केस का मुख्य किरदार है, जिसे एनसीआर में होने वाली कई पार्टियों की जानकारी है। वो उन सभी पार्टियों का हिसाब किताब मेंटेन करता था। अब पुलिस वहां पर होने वाली सभी डील की जानकारी जुटा रही है। इस मामले में गिरफ्तार आरोपी राहुल की कॉल डिटेल्स में उसकी मूवमेंट और लोकेशन कई दूसरे इलाकों में मिली है। सूत्रों के मुताबिक इन लोकेशनों में गुरुग्राम और फरीदाबाद भी शामिल हैं। जहां पर राहुल पार्टियों में जाता था।

जल्द हो सकती है एल्विश से पूछताछ

एल्विश यादव को रिमांडर नोटिस भेजकर इस केस में फिर जल्द बुलाने की तैयारी पुलिस कर रही है। लेकिन उसके पहले नोएडा पुलिस सभी सबूत जुटा लेना चाहती है। इससे पहले आरोपी राहुल को हरियाणा की कई लोकेशनों में ले जाया गया था। जहां पर कई लिंक तलाशे गए हैं, जिसके तार मुंबई से जुड़े हो सकते हैं।

Share.
Leave A Reply

Exit mobile version