Noida: स्क्रैप माफिया रवि काना को पुलिस ने लुक्सर जेल की हाई सिक्यॉरिटी बैरक में रखा है, जहां वह मच्छरों से परेशान है और अपनी गर्लफ्रेंड के साथ रहने की इच्छा जताई है। लेकिन, जेल प्रशासन ने नियम का हवाला देकर उसकी इस इच्छा को मानने से पूरी तरह इनकार कर दिया है।

बता दें, रवि काना पर दिसंबर 2023 में नोएडा सेक्टर-39 कोतवाली में युवती ने सामूहिक दुष्कर्म करने का आरोप लगाते हुए रिपोर्ट दर्ज कराई थी। इसके बाद जनवरी-2024 में पुलिस ने रवि काना गैंग के 16 लोगों पर बीटा-2 पुलिस ने गैंगस्टर एक्ट में रिपोर्ट दर्ज की थी।

इसके बाद रवि काना नेपाल के रास्ते से सहकर्मी काजल झा के साथ थाईलैंड भाग गया था। रवि काना की पत्नी पत्नी मधु भी थाईलैंड गई थी। लेकिन, भारत लौटने पर मधु को दिल्ली एयरपोर्ट पर गिरफ्तार कर लिया था। पत्नी मधु से पूछताछ में नोएडा पुलिस को रवि काना के थाईलैंड में होने की जानकारी मिली थी।

इसके बाद इंटरपोल, सीबीआई और इमीग्रेशन को रवि काना की सूचना नोएडा पुलिस ने दे दी थी।इसके बाद रवि काना और उसकी प्रेमिका काजल झा को थाईलैंड से अरेस्ट किया गया था। सूत्रों के मुताबिक, नोएडा पुलिस ने रवि काना से 45 और काजल झा से 38 सवाल पूछे।

इस दौरान दोनों ने कई बड़े खुलासे किए हैं।कहा जा रहा है कि दोनों ने नेक्सस से जुड़े लोगों के नाम भी बताए। साथ ही नोएडा पुलिस ने रवि और काजल से प्रोफेशनल लाइफ के बारे में चर्चा की गई।

Share.
Leave A Reply

Exit mobile version