आईपीएल 2024 में इस बार मुंबई इंडियंस के सितारे गर्दिश में लग रहे हैं। अगर यही हाल रहा तो इस बार मुंबई इंडियंस प्लेऑफ तक भी नहीं पहुंच पाएगी। दरअसल प्लेऑफ के लिए जोड़-तोड़ में लगी हार्दिक पंड्या की मुंबई इंडियंस को इस बार भी हार का ताज नसीब हुआ है। मुंबई इंडियंस को ऋषभ पंत की कप्तानी वाली दिल्ली कैपिटल्स ने 10 रनों से हरा दिया है। आखिरी गेंद तक चले रोमांचक मुकाबले में इस हार के साथ ही दिल्ली कैपिटल्स के अब 10 मैचों में 10 पॉइंट्स हो गए हैं, जबकि मुंबई इंडियंस की यह 9 मैचों छठी हार है। मैच की बात करें तो टॉस हारकर पहले बैटिंग करने उतरी दिल्ली ने 4 विकेट पर 257 रन बनाए। जवाब में मुंबई इंडियंस टीम 9 विकेट पर 247 रन तक पहुंच सकी।

रोहित के जाते ही बिखरने लगी मुंबई इंडियंस

258 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी मुंबई इंडियंस को तगड़ी शुरुआत की जरूरत थी लेकिन रोहित शर्मा और ईशान किशन भी वो काम नहीं कर सके। जिसे फ्रेजर और अभिषेक पोरेल ने अंजाम दिया था। रोहित शर्मा 8 गेंदों में 8 रन बनाकर खलील की गेंद पर आउट हुए तो ईशान किशन 14 गेंदों में 20 रन बनाकर मुकेश की गेंद पर अक्षर पटेल को कैच देकर चलते बने। इसके बाद सूर्या ने 13 गेंदों में 3 चौके और 2 छक्के के दम पर 26 रन की पारी खेली। इस तरह 35 पर पहला, 45 पर दूसरा और 65 रन पर तीसरा विकेट गिर गया। यहा हालांकि, अच्छी बात यह रही कि 6 ओवर में उसके पास 65 रन थे।

कप्तान हार्दिक पंड्या ने भी उम्मीदों पर फेरा पानी
आउट ऑफ फॉर्म चल रहे कप्तान हार्दिक पंड्या से बड़ी उम्मीद थी। उन्होंने उसी अंदाज में आगाज भी किया, लेकिन वह 24 गेंदों में 4 चौके और 3 छक्के के दम पर 46 रन बनाकर आउट हो गए। यहां रोचक बात यह है कि उन्होंने गेंदबाजी करते हुए दो ओवरों यानी 12 गेंदों में हार्दिक पंड्या ने 41 रन खर्च किए थे। इसके बाद नेहल वढेरा 4 रन पर ही चलते बने। ये दोनों ही विकेट रसिख सलाम के खाते में गए। आखिरी ओवर में मुंबई को जीत के लिए 25 रनों की जरूरत थी। तिलक वर्मा (32 गेंदें, 4 चौके, 4 छक्के, 63 रन) स्ट्राइक पर थे, जबकि मुकेश कुमार के हाथ में गेंद थी। पहली ही गेंद पर दूसरा रन लेने के चक्कर में तिलक वर्मा रन आउट हो गए और इसके साथ ही मुंबई की उम्मीदों ने भी दम तोड़ दिया। इससे पहले टिम डेविड को मुकेश कुमार ने LBW करते हुए मैच का पासा पलट दिया था। बाकी बची 5 गेंदों में 247 रन तक ही पहुंच पाई और इस तरह मुंबई इंडियंस एक और हार झेलने को मजबूर हुई।

पहले गेंदबाजी करने के फैसले ने दिलाई हार
दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ टॉस जीतकर मुंबई इंडियंस के कप्तान हार्दिक पंड्या ने गेंदबाजी का फैसला किया। इसके बाद अरुण जेटली स्टेडियम में जो कुछ हुआ उसकी शायद ही हार्दिक ने उम्मीद की थी। पहले ही ओवर से रनों की बारिश शुरू हुई तो रुकने का नाम नहीं लिया। निर्धारित 20 ओवरों में दिल्ली ने 4 विकेट के नुकसान पर 27 रन ठोके। इसमें जैक फ्रेजर ने सबसे अधिक 27 गेंदों में 11 चौके और 6 छक्के दम पर 84 रन की पारी खेली, जबकि शाई होप ने 17 गेंदों में 5 छक्के उड़ाते हुए 41 रन ठोके। आखिरी में स्टब्स ने 25 गेंदों में नाबाद 48 रन की पारी खेली। वहीं मैच के दौरान कई बार हार्दिक पंड्या गुस्सा होते नजर आए। बॉलिंग दौरान वह फील्ड अंपायर से भिड़े तो बैटिंग के दौरान आखिरी ओवर में वह थर्ड अंपायर से बहस करते नजर आए।

बुमराह और हार्दिक मिलकर भी नहीं रोक सके दिल्ली की आंधी
दूसरा मैच खेल रहे ल्यूक वुड को हार्दिक पंड्या ने पहला ओवर दिया। पाकिस्तानी क्रिकेट लीग में घातक गेंदबाजी करने वाले वुड को पहले ही ओवर में फ्रेजर ने 3 चौके और एक छक्का ठोका। इस ओवर में कुल 19 रन पड़े तो अगले ओवर में जसप्रीत बुमराह भी रनों का बहाव नहीं रोक सके। उन्हें भी 18 रन पड़ गए। इसके बाद जब भी ल्यूक गेंदबाजी करने आए तो दिल्ली के बल्लेबाजों ने जमकर धोया। उन्होंने 4 ओवर में एक विकेट देकर 68 रन खर्च किए। स्टब्स ने अपनी पारी में 25 गेंदों का सामना किया, जबकि 6 चौके और 2 छक्के ठोकते हुए नाबाद 48 रन की पारी खेली। इस बीच हर किसी की पिटाई होते देख रोहित शर्मा ने छठे ओवर के बाद पहले टाइम आउट के दौरान प्लेयर्स से बातचीत कर खुद फील्ड सजाई। इसके बावजूद 7वां ओवर करने आए कप्तान हार्दिक पंड्या रनों का बहाव नहीं रोक सके। उन्हें 21 रन पड़े। देखते ही देखते फ्रेजर ने 15 गेंदों में हाफ सेंचुरी पूरी की। यह दूसरा मौका था जब फ्रेजर ने यह कमाल किया। वह शतक की ओर बढ़ते दिख रहे थे कि पीयूष चावला की गेंद पर मोहम्मद नबी के हाथों लपक लिए गए। उन्होंने सिर्फ 27 गेंदों में 84 रन ठोके।

Share.
Leave A Reply

Exit mobile version