NEW DWLHI: आम आदमी पार्टी के संयोजक और दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल पर पैदलयात्रा के दौरान शुक्रवार कथित तौर पर हमला हो गया। आरोप है कि केजरीवाल विकासपुरी इलाके में पदयात्रा कर रहे थे,  तभी भाजपा के युवा कार्यकर्ताओं ने हमला कर दिया। केजरीवाल मुर्दाबाद के नारे लगाते हुए प्रदर्शनकारियों ने काले झंडे भी दिखाए। जिससे अफरातफरी का माहौल बन गया है। पुलिस ने उन युवकों को बाहर निकालने की कोशिश की। इस बीच आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ताओं और भाजपा कार्यकर्ताओं के बीच मारपीट भी हुई। बाद में पुलिस ने मामले को शांत कराया। केजरीवाल को काले झंडा दिखाने वाले युवक की पहचान कर उसके खिलाफ कार्रवाई करने की बात सामने आ रही है।

भाजपाई केजरीवाल की जान लेना चाहते हैं
CM आतिशी ने इस घटना पर प्रेस कॉन्फ्रेंस कर कहा है कि बीजेपी को पता है कि वह केजरीवाल को चुनाव में हरा नहीं सकते हैं। इसलिए वह उनकी जान लेना चाहते हैं. पहले बीजेपी ने अरविंद केजरीवाल की दवाई बंद कर दी ताकि उनकी जान चली जाए। दिल्ली के पूर्व उपमुख्यमंत्री मनीष सिशोदिया ने कहा कि अरविंद केजरीवाल जी पर हुआ हमला बेहद निंदनीय और चिंताजनक है। यह साफ है कि भाजपा ने अपने गुंडों से यह हमला कराया है। अगर अरविंद केजरीवाल जी को कुछ होता है, तो उसकी पूरी ज़िम्मेदारी भाजपा पर होगी। हम डरने वाले नहीं हैं—आम आदमी पार्टी अपने मिशन पर डटी रहेगी।

भारत की राजनीति में हिंसा और नफ़रत की
राघव चड्ढा ने कहा कि दिल्ली में पदयात्रा के दौरान अरविंद केजरीवाल पर हमले का समाचार निंदनीय भी है और चिंतनीय भी। ये हमला किसने करवाया होगा, कहने की आवश्यकता नहीं। सब जानते हैं कि भारत की राजनीति में हिंसा और नफ़रत किसकी राजनीति के सिद्धांत रहे हैं। हिंसक होना हारने की निशानी है।

जाको राखे साईंया मार सके ना कोयः अखिलेश
सपा अध्यक्ष और पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने इस घटना के बाद एक्स पर लिखा है कि ‘सारे हथकंडे नाकाम होने के बाद क्या अब BJP के इशारे पर अरविंद केजरीवाल जी पर हमले करवाये जा रहे हैं? राजनीति का स्तर इतना भी नहीं गिरना चाहिए। अगर केजरीवाल जी को कुछ भी होता है तो उसका ज़िम्मेदार कौन होगा? इतने वर्षों में केजरीवाल जी ने पैसा नहीं, लोगों की दुआएँ कमाई हैं। पूरे देश के लोगों की प्रार्थनाएँ और दुआएँ अरविंद केजरीवाल जी की रक्षा करती हैं। जाको राखे साईंया मार सके ना कोय।‘

विकासपुरी में हुआ हमला
बता दें, केजरीवाल हर रोज की तरह शुक्रवार को भी विकासपुरी विधानसभा में पदयात्रा कर दिल्ली के लोगों से मिलने गए थे। आरोप है कि इसी दौरान जब वह लोगों से मिल रहे थे तभी अचानक भीड़ में से एक शख्स ने केजरीवाल पर हमला करने की कोशिश की। लेकिन कार्यकर्ताओं ने तुरंत उसे पीछे धकेलकर हमले की कोशिश को नाकाम कर दिया।

Share.
Leave A Reply

Exit mobile version