Noida: फर्जी फर्म बनाकर सरकार को करोड़ों चूना लगाने आरोपियों पर पुलिस प्रशासन की कार्रवाई जारी है। तीन हजार से अधिक फर्जी फर्म बनाकर 15 हजार करोड़ रुपये से अधिक की धोखाधड़ी करने वाले दो आरोपियों की संपत्ति कुर्क की है। नोएडा पुलिस ने दो आरोपियों की सात करोड़ रुपये से अधिक की संपत्ति कुर्क किया है। इस मामले में सात आरोपियों की संपत्ति कुर्क करने का आदेश जारी हुआ है। दो दिनों में चार आरोपियों की करीब 12 करोड़ रुपये की संपत्ति कुर्क हो चुकी है।

26 आरोपी हुए हैं अब तक गिरफ्तार

बता दें कि पुलिस ने जून में तीन हजार से अधिक फर्जी फर्म बनाकर 15 हजार करोड़ रुपये से अधिक के फर्जीवाड़े का खुलासा किया था। पुलिस ने अब तक करीब साढ़े तीन हजार शेल कंपनियों के बारे में पता किया है और 26 आरोपियों को गिरफ्तार कर चुकी है। बृहस्पतिवार को कोतवाली सेक्टर-20 पुलिस ने आरोपी अंचित गोयल और प्रदीप गोयल की आदर्श नगर (दिल्ली) की अचल संपत्ति कुर्क की। जिसकी कीमत सात करोड़ रुपये से अधिक है। बुधवार को रोहित नागपाल के रोहिणी, दिल्ली और अर्जित गोयल के भी रोहिणी दिल्ली की अचल संपत्ति को कुर्क किया था।

7 आरोपियों के खिलाफ वारंट जारी

सोमवार को फरार सात आरोपियों के कुर्की वारंट जारी कर किया गया था। इनमें आदर्श नगर, दिल्ली निवासी अंचित गोयल, इसके पिता प्रदीप गोयल, रोहिणी दिल्ली निवासी अर्जित गोयल, हिसार हरियाणा निवासी कुनाल मेहता उर्फ गोल्डी, हिसार निवासी बलदेव उर्फ बल्ली, मुबारकपुर दिल्ली निवासी विकास डबास और रोहिणी निवासी रोहित नागपाल शामिल हैं।

Share.
Leave A Reply

Exit mobile version