Noida: भारतीय किसान यूनियन अंबावता संगठन के कार्यकर्ताओं ने राष्ट्रीय अध्यक्ष का सोमवार को जन्मदिन मनाया। दादरी तहसील के रेलवे रोड किसान यूनियन कार्यालय पर भारतीय किसान यूनियन अंबावता संगठन के कार्यकर्ताओं ने राष्ट्रीय अध्यक्ष रिशिपाल अंबावता का 61वां जन्मदिवस केक काटकर मनाया। सभी कार्यकर्ताओं ने एक दूसरे को केक खिलाकर बधाई एवं शुभकामनाएं दी।


दादरी तहसील अध्यक्ष किसान नेता राजकुमार रूपवास ने बताया कि हमारे राष्ट्रीय अध्यक्ष रिशिपाल अंबावता गरीब बेसहारा किसानों के मसीहा है। वह किसानों की आवाज को बढ़ चढ़कर उठाने का काम करते हैं। वह हर जाति की आवाज को उठाने का काम करते हैं। इस मौके पर पाली नगर अध्यक्ष दादरी मनोज भाटी, अशोक भाटी पाली प्रदेश सचिव, जयंती प्रसाद, तहसील संरक्षक गीता नागर, ग्रेटर नोएडा महिला प्रकोष्ठ अध्यक्ष जगेशकुमार और योगेश कुमार आदि मौजूद थे।

Share.
Leave A Reply

Exit mobile version