Noida: भाई राहुल गांधी की भारत जोड़ो न्याय यात्रा शामिल होने जा रही प्रियंका गांधी का नोएडा में कार्यकर्ताओं ने भव्य स्वागत किया। नोएडा महानगर अध्यक्ष रामकुमार तंवर के नेतृत्व में अखिल भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस कमेटी महासचिव श्रीमती प्रियंका गांधी का सुबह 8 बजे मॉडल टाउन चौकी सेक्टर 62 पर सैकड़ों साथियों के साथ स्वागत किया।

मुरादाबाद जाते हुए नोएडा में रुकी प्रियंका

रामकुमार तंवर ने बताया कि प्रियंका गांधी मुरादाबाद में राहुल गांधी की भारत जोड़ो न्याय यात्रा में शामिल होने जा रही हैं।प्रियंका गांधी के यात्रा में जुड़ने से कार्यकर्ताओं में ओर जोश बढ़ेगा और यात्रा मज़बूत होगी। क्योंकि प्रियंका गांधी का यूपी से ज़्यादा लगाव है। जनता भी प्रियंका गांधी को बहुत प्यार करती है। प्रियंका गांधी जनता के दिलों में बसनेवाली नेता है।

इन लोगों ने किया भव्य स्वागत

इस अवसर पर नोएडा महानगर अध्यक्ष रामकुमार तंवर, ज़िला अध्यक्ष दिनेश शर्मा, प्रदेश सचिव योगी जाटव, ओबीसी प्रदेश उपाध्यक्ष फिरे सिंह नागर, महासचिव उर्मिला चौधरी, पूर्व सचिव मुकेश यादव, महानगर उपाध्यक्ष ललित अवाना, पूनम पंडित, हरेंद्र शर्मा रिज़वान चौधरी, सोनू खारी, जितेंद्र चौधरी, संजय भाटी, शाबुद्दीन, संजीव कलशयन, रोहित सप्रा, योगेन जेठी, यतेन्द्र शर्मा लियाक़त चौधरी, सतेन्द्र शर्मा आदि मौजूद थे।

Share.
Leave A Reply

Exit mobile version