Greater Noida: ग्रेटर नोएडा के गांव रौनीजा में गाय के निधन हो गया था। ग्रामीणों ने गाय की इंसानों की तरह विधिवत दाह संस्कार किया। इसके पहले ट्रैक्टर ट्राली पर डीजे बजाकर भव्य अंतिम यात्रा निकाली गई। गाय की अंतिम यात्रा और संस्कार में गांव के बड़ी संख्या में लोग शामिल हुए। इसके बाद गायत्री मंत्र के साथ चंदन और आम की लकड़ी और देसी घी व सामग्री के साथ किया गौमाता का दाह संस्कार किया गया।

महिलाओं ने गायत्री मंत्र के साथ गाया भजन


गाय का अंतिम संस्कार गांव रौनीजा के पप्पू प्रधान के परिवार के लोगों ने किया। इस दौरान बड़ी संख्या भारी संख्या में गांव के लोगों के साथ-साथ महिलाएं भी मौजूद थी। जो गायत्री मंत्र का उचारण करने के साथ भजन गा रही थी। भारतीय किसान यूनियन लोक शक्ति के राष्ट्रीय अध्यक्ष मास्टर श्यौराज सिंह ने बताया कि हमारे कार्यकर्ता पप्पू प्रधान के आवास पर एक गौ माता थी। काफी बूढ़ी होने के कारण गाय का निधन हो गया था। सूचना मिलने पर बड़ी संख्या में गांव वाले वहां पहुंचे और ट्रैक्टर ट्रॉली पर सजा कर उनका अंतिम यात्रा गाजे बाजे के साथ निकाली गई। गायत्री मंत्र के साथ विधिपूर्वक उनका अंतिम संस्कार किया गया।

Share.
Leave A Reply

Exit mobile version